नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला के कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार कों जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायत पत्रों के त्वरित निष्पादन हेतु उन्हें सम्बंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा गया। सर्वप्रथम जनता दरबार में उपायुक्त से अनुरोध करते हुए वार्ड नंबर 11 श्री वंशीधर नगर निवासी हूं। मेरी पत्नी प्रमिला देवी के नाम से वर्ष 2017-18 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जाने हेतु जियो टैगिंग की गई है । उन्होंने उपायुक्त से आवास निर्माण हेतु दूसरी किस्त जल्द ही दिलवाने की मांग की ताकि लंबित पड़े आवास का कार्य शीघ्र पूर्ण करा सके। वहीं दूसरे फरियादी ग्राम- आमर, मझिआंव निवासी वीरेंद्र कुमार पांडेय ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे घर के एवं आस-पास के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें पानी लाने के लिए
गढ़वा मझीआँव मुख्य मार्ग को पार कर पानी लाना पड़ता है। ऐसे में फरियादी ने अपने क्षेत्र में चांपानल लगवाने का आग्रह उपायुक्त से किया । वहीं अगले फरियादी एकल नारी शक्ति संगठन कि सहयोगी महिलाओं मंजू कुंवर ,पूनम कुमार व कृष्णा कुंवर ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी महिलाओं के द्वारा एकल नारी शक्ति संगठन का कार्यक्रम चलाया जाता है। सभी प्रखंड में संगठन चलाने के लिए प्रखंड स्तर पर एक सरकारी कमरा आवंटित किया गया है। उन्होंने उपायुक्त से गढ़वा प्रखंड में भी एकल नारी शक्ति संगठन चलाने, बैठक तथा अन्य कार्यों के लिए के लिए एक कमरा प्रखंड स्तर पर आवंटित करने का आग्रह किया। जनता दरबार में अन्य कई विषयों से संबंधित मामले भी आए जिन्हें त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया। वहीँ बता दें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त हर्ष मंगला के द्वारा आज (शनिवार ) पूर्वाहन 11:00 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया जायेगा .