नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपल...
खेलने उतरी ज्ञान निकेतन बेल चंपा
की टीम 116 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से मोहित ने 22 और पवन ने 19 रनों का योगदान दिया। आर के पब्लिक स्कूल की ओर से रोहित ने तीन, अभिषेक और सूरज ने दोनों खिलाड़ियों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आर के पब्लिक स्कूल के रोहित को मुख्य अतिथि ए एस पी सदन कुमार, पर्यवेक्षक पीके दुबे और अरविंद तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एएसपी सदन कुमार ने कहा कि सफल जीवन जीने के लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो या पढ़ाई का क्षेत्र हो हर किसी के जीवन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। बिना अनुशासन के कोई भी खुशहाल जीवन जी नहीं सकता है। एएसपी सदर कुमार ने कहा कि हारने वाली टीम ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में जो अनुशासन की आवश्यकता थी उसे पूरा नहीं कर सका जिसके कारण उनकी हार हुई है. वही आर के पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने आपने बेहतर अनुशासन का परिचय देते हुए सभी क्षेत्रों में शत प्रतिशत अनुशासित रहकर खेल खेला जिसका परिणाम यह रहा कि वह जीते हैं। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता का यह मंच बच्चों के प्रतिभा को निखारने का काम कर रहा है। पर्यवेक्षक पीके दुबे ने कहा कि प्रतियोगिता अपने चरम सीमा पर पहुंच रहा है। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजकों को भी बधाई दी। अरविंद तिवारी ने कहा कि उन्होंने भी इस मैदान पर क्रिकेट खेला है. उनके समय इस तरह की प्रतियोगिता नहीं होती थी, जिसके कारण उस समय के खिलाड़ियों को यह मौका नहीं मिल सका। आप सभी को एक बेहतर
मंच दिया गया है ,जहां आप अपनी प्रतिभा के बदौलत जहां सुर्खियां हासिल करते हैं. वही आपके विद्यालय का भी नाम रोशन होता है। इस मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, प्रवीण मिश्रा, विनय पांडेय, अमित उपाध्याय, सुमित मिश्रा, सिकंदर प्रजापति, मनीष पाठक, गोलू अतुंल, पंकज मेहता, पंकज चंद्रा, आयुष सिंह, भारद्वाज, मनीष उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, हेमंत राज, प्रिंस खान, चंदन कुमार, आलोक गुप्ता, मनोज तिवारी शामिल थे। रविवार को सीनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय बनाम ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल। बालिका वर्ग में ज्ञान निकेतन बेल चंपा बनाम शांति निवास हाई स्कूल के बीच मैच खेले जाएंगे।





