नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : लायंस क्लब आफ गढ़वा ग्रीन एवं राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निश्शुल्क मोतियाबिद आपरेशन शिविर में शुक्रवार को 62 मोतियाबिद मरीजों का आपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। साथ ही पूर्व के मरीजों को घर के लिए रवाना भी किया गया। आपरेशन के बाद नई रोशनी व आंखों में चमक लिए हुए लोग अपने घर के लिए रवाना हुए। मालूम हो कि अभी तक जेपीएम रोटरी नेत्र अस्तपाल, कटक उड़ीसा के नेत्र
चिकित्सकों की टीम द्वारा 162 मरीजों का निश्शुल्क आपरेशन किया जा चूका है। जैसे जैसे मरीज ठीक होते जा रहें हैं उन्न्हें वापस घर भेजा जा रहा है। इस अवसर पर राधा पार्वती एजतुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक सह समाजसेवी डा. पतंजलि केशरी ने मरीजों के बीच दवा वितरित की तथा उन्हें आंखों की देखभाल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। लायंस ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने कहा कि मोतियाबिद मरीजों के आंखों में आपरेशन के बाद उत्साह देखा जा रहा है। जिसे देखकर हमें काफी खुशी का अनुभव हो रहा है। नेत्रदान सबसे बड़ा दान है। इसी उददेश्य को पूरा करने में हम लगें हैं। शिविर को सफल बनाने में नीरज कुमार, संतोष अग्रवाल, आलोक गुप्ता, डा. जहीरूदीन शाह आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।

टिप्पणियाँ