नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा। पुलिस ने जिले के गढ़वा-अम्बिकापुर मार्ग से लुटे गए दो ट्रक, छत्तीसगढ़ से लूटी गई स्कार्पयो का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने जहां तीन हथियार और 6 गोली के साथ 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है वहीं लुटे गएटक और स्कार्पियों को भी बरामद कर लिया है। इसके साथ वर्दी पहनकर डकैती को अंजाम देने वाले 2 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि गढ़वा थाना के इंसेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वर्ष 2019 के 21 दिसम्बर को अम्बिकापुर से लूटी गई स्कार्पियो को रंका की जंगल से,.. गढ़वा-रंका मार्ग के महुली मोड़ के समीप 22 दिसम्बर को लुटे गए गुड़ लड़े ट्रक को बिहार के औरंगाबाद से और 27 दिसम्बर को महुली मोड़ के ही समीप से लुटे गए मकई लड़े ट्रक को गढ़वा के फरठिया मोड से बरामद किया। पुलिस ने इन कांडों का खुलाशा करते हुए मेराल थाना के बसरिया गांव के जितेंद्र कुमार पासवान, चामा गांव के सोवराती हजाम, दुलदुलवा गांव के सदाकत अंसारी, पेशका गांव के अंजनी पासवान, अधौरी गांव के राहुल
कुमार शर्मा और गढ़वा थाना के धर्मडीहा गांव के अजीज
अंसारी को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार अपराधियों के पास
से 3 देशी कट्टा और 6 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार सभी अपराधी 30 से कम उम्र के हैं ।
दो डकैत गिरफ्तार:
दो डकैत गिरफ्तारवहीं डंडई थाना के बालेखांड़ गांव में वर्दी पहनकर उग्रवादी वेश
में डकैती कांड को अंजाम देने वाले दो अपराधियों मेराल थाना के
कुम्भी गांव के ललन भुइयां और राजहरा गांव के प्यारी भुइयां को
गिरफ्तार किया गया है। इस कांड के 4 अपराधी पहले ही
गिरफ्तार किए है चुके हैं। गिरफ्तार डकैतों के पास से लूट के 8
हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना
मिली थी कि कुछ अपराधी गढ़वा अनराज डैम पर आपराधिक
घटना की योजना बना रहे हैं। गढ़वा इंसेक्टर सह थाना प्रभारी के
नेतृत्व में गठित टीम ने उन अपराधियों को पकड़ा। उसने बाद कई
लूट कांडों का खुलाशा हो गया। गठित टीम में पुलिस पदाधिकारी
नीतीश कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, जवान कन्हैया, नितेश के
साथ सैट के सशस्त्र बल शामिल थे।






