नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वधान में खेले जा रहे हैं 20 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल ने शांति निवास हाई स्कूल को 20 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में शांति निवास ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल ने अर्श कुमार के 12 औरआयूष के 11रन के सहयोग से निर्धारित ओवर में 78 रन बनाएं। शांति निवास की ओर से नितेश कुमार ने पांच विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम फरहान के घातक गेंदबाजी पांच विकेट और शाहीन के दो विकेट टीम को 58 रनों पर ही सिमट दिया। शांति निवास की ओर से रोशन ने सर्वाधिक 15 रन बनाएं। मैच से पूर्व प्रतियोगिता के सचिव आनंद सिन्हा, पर्यवेक्षक धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के फरहान को प्रतियोगिता के उपाध्याय धनंजय सिंह , प्रतियोगिता के सह
सचिव प्रिंस सोनी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मौके पर धनंजय सिंह ने कहा कि दोनों टीम में खिलाड़ियों ने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया। जितने वाली टीम के खिलाड़ियों को अपनी जीत की लय बनाए रखने की जरूरत है वही हारने वाली टीम को हार से सबक लेते हुए जो कमियां रह गई है उसे दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति आपके खेल पर नजर रख रही है जो बेहतर कर रहे हैं वैसे लोगों का चयन किया जाएगा और उन्हें आगे भी खेलने का अवसर दिया जाएगा। इस मौके पर सियाराम शरण वर्मा, दीपक,जितेंद्र सिंह, कमलेश दुबे,नवनीत शुक्ला,बालमुकुंद जी,प्रवीण मिश्रा, गोलू,मनोज तिवारी,रोहन तिवारी, मनीष उपाधयाय, अमित उपाधयाय,सिकंदर प्रजापती, मनीष पाठक,प्रिंस खान,आयुष सिंह,प्रभात तिवारी,आलोक गुप्ता,पंकज चंद्रा, सूरज ठाकुर,पंकज मेहता,अभिनव भरद्वाज, मोहसिन अंसारी,हर्षित सिंह,सिद्धार्थ पांडेय प्रभास मिश्रा, सोनू, आयुष तिवारी,विकास जी,संजय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। सोमवार को सीनियर वर्ग का उद्घाटन मैच ज्ञान निकेतन (बेलचम्पा) बनाम साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल गढ़वा के बीच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।