नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा : झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी डॉ असजद अंसारी ने गुरुवार कों बताया कि नागरिकता संशोधन बिल देश के लिए खतरा है. साथ ही साथ संविधान के अनुकूल नहीं और संविधान का अपमान है, डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान है. संविधान के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं. सरकार से नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने की अपील किया है .उन्होंने कहा कि संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ है. प्रस्तावित कानून भारतीय गणतंत्र के मूल चरित्र को आधारभूत रूप से बदल देगा. डॉ अंसारी ने विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में
अभी दिक्कतों की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी हम एनआरसी जैसी नयी परेशानियों को बुलावा दे रहे हैं। यह देश हित में नहीं है. हमारा देश कई परेशानियों से गुजर रहा है, जैसे बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, महगांई, भ्रष्टाचार, डूबती अर्थव्यवस्था, गिरता रुपया और आए दिन बलात्कार की घटना देखने को मिलती है. इस तरह से कई मुद्दे हैं, जो इस पर सरकार को गंभीरता से विचार विमर्श कर देश हित में कार्य करना चाहिए. केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर देश हित के लिए अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा जैसी समस्याओं का जल्द समाधान करें तभी हमारा देश एक विकासशील देश से विकसित देश बनेगा.
गढ़वा : झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी डॉ असजद अंसारी ने गुरुवार कों बताया कि नागरिकता संशोधन बिल देश के लिए खतरा है. साथ ही साथ संविधान के अनुकूल नहीं और संविधान का अपमान है, डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान है. संविधान के साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं. सरकार से नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने की अपील किया है .उन्होंने कहा कि संविधान में निहित धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ है. प्रस्तावित कानून भारतीय गणतंत्र के मूल चरित्र को आधारभूत रूप से बदल देगा. डॉ अंसारी ने विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत में
![]() |
| डॉ असजद |