नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्...
नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें
गढ़वा: गांव के विकास के लिए अब गांव में ही योजना बनायी जायेगी। इस संबंध में गुरूवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शांति कुमार पांडेय ने प्रखंड परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन में सभी मुखिया एवं पंचायत सेवक के साथ बैठक कर उन्हें ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी मुखिया, पंचासत सचिव एवं कम्प्यूटर आपरेटर को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीपीआरओ श्री पांडेय ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए सभी पंचायतों को उपलब्ध करायी जाने वाली राशि के अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों का डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जायेगा। सबसे पहले ग्राम सभा में योजना का चयन किया जायेगा। उसके बाद चयनित
योजनाओ को कार्यकारिणी समिति की बैठक कर उन्हें पारित किया जायेगा। इसके तहत मनरेगा, 14वां वित्त, बिना लागत एवं कम लागत वाली योजनाएं ली जाएगी। सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को हर हाल में फरवरी तक प्लान बनाकर जिला को सौंपने का निर्देश दिया गया है। श्री पांडेय ने बताया कि अब सभी योजनाआें का डिजिटल भुगतान किया जायेगा। इसके लिए सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के बीडीओ से सत्यापन कराकर एक सप्ताह के अंदर डिजिटल सिग्नेचर तैयार कर लेने का निर्देश दिया है। ताकि सभी योजनाओ का डिजिटल भुगतान किया जा सके। मौके पर कार्यालय कर्मी शहनवाज अख्तर, सहेला खान सहित सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।