नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उप...

नोटिस : गढ़वा समाचार देखने के लिए प्ले स्टोर से गढ़वा समाचार डाउन लोड करे : वीडियो के साथ यूट्यूब पर भी पूरा देखे,खबरे फेसबुक पर भी उपलब्ध है ,यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरुर करें और शेयर करना ना भूलें  गढ़वा : सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में शनिवार को एचडीएफसी बैंककर्मियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंककर्मियों ने 10 यूनिट रक्तदान किया। इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ बीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर डॉ बीरेंद्र कुमार ने कहा कि गढ़वा जिले में थैलिसिमिया पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण ब्लड बैंक में रक्त की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी भी रक्तदान को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं। जानकारी के अभाव में लोग यह समझते हैं कि
रक्तदान करने से वे कमजोर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष अधिक उम्र एवं 50 किग्रा शारीरिक वजन वाले लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है। इससे कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। शिविर में उपस्थित बैंक के यूनिट मैनेजर धीरेंद्र कुमार ने कहा कि गढ़वा में कई सरकारी व निजी बैंक रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। फिर भी कई बैंक शाखा अभी भी रक्तदान करने में रुचि नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रक्तदान करना चाहिए। मौके पर एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक रंजीत सिंह, ब्लड बैंक टेक्नीशियन रंजीत सिन्हा, रुपदेव, बैंककर्मी रौशन कुमार, मंजूर आलम, रतन केसरी, विनोद महतो, संजय कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।