बैंकों के प्रदर्शन पर उपायुक्त सख्त, वित्तीय योजनाओं की समीक्षा गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्ष...
बैंकों के प्रदर्शन पर उपायुक्त सख्त, वित्तीय योजनाओं की समीक्षा
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडी रेशियो, केसीसी, पीएमईजीपी, मुद्रा ऋण, पीएम किसान, महिला लखपति किसान योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाभुकों को दो-दो लाख रुपये के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।
हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक, सड़क सुरक्षा अभियान चला
गढ़वा । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों के बीच पंपलेट वितरित कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम, मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरे, हिट एंड रन मुआवजा योजना तथा गुड समेरिटन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की।
जनसुनवाई में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
गढ़वा।समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, रोजगार, मुआवजा एवं मनरेगा भुगतान सहित 50 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समाधान किया जाए।
कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण आदेश पर प्रशासन ने दी स्पष्टता
गढ़वा। जिला प्रशासन ने कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रशासन ने बताया कि 14 मार्च 2026 को जिला स्थापना शाखा द्वारा जारी स्थानांतरण एवं पदस्थापन आदेश ही प्रभावी रहेगा। बाद में जारी पुनः स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि यह निर्णय प्रशासनिक पारदर्शिता एवं कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ