Mother’s Health and Well-Being’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने व्यक्त किया माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता ...
Mother’s Health and Well-Being’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने व्यक्त किया माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता
गढ़वा। शहर के सोनपुरवा स्थित B.N.T. Saint Mary School में मातृ दिवस 2026 बड़े हर्षोल्लास, भावनात्मक वातावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Mother’s Health and Well-Being” रखी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी माता एवं अभिभावकों के प्रति प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता, संवेदनशीलता तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था।कार्यक्रम के तहत कक्षा एलकेजी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्पीच, कविता-पाठ, रोल-प्ले एवं Mother’s Day Card Making Activity जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को सुंदर शब्दों एवं कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त कर सभी का मन मोह लिया।वहीं कक्षा VI से XII तक के विद्यार्थियों के लिए “Know Your Mother – Health Awareness Activity” आयोजित की गई। इस गतिविधि की थीम “Learn – Observe – Act” रखी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी माताओं के स्वास्थ्य, जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।
गतिविधि के पहले चरण में विद्यार्थियों के बीच Mother’s Health Survey Form वितरित किया गया। विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया कि वे घर जाकर अपनी माताओं एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए सर्वे को पूर्ण करें। सर्वे फॉर्म में स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया था, जिसमें संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव से बचाव एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जैसे सुझाव दिए गए थे।विद्यालय द्वारा तैयार किए गए सर्वे फॉर्म को अंक आधारित स्वरूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसके आधार पर स्वास्थ्य स्थिति को “Good Health Status”, “Moderate Health Status” एवं “Needs Health Care Attention” जैसी श्रेणियों में विभाजित किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि स्वास्थ्य केवल बीमारी से बचाव नहीं, बल्कि नियमित देखभाल, संतुलित जीवनशैली एवं मानसिक शांति से भी जुड़ा हुआ है।कार्यक्रम के दूसरे चरण में Letter to Mother एवं Letter Writing Activity आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने सजावटी फ्रेम एवं ग्रीटिंग कार्ड शैली में अपनी माताओं के लिए भावनात्मक और रचनात्मक पत्र लिखे। इन पत्रों में बच्चों की भावनात्मक अभिव्यक्ति, संवेदनशीलता एवं पारिवारिक जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का संकल्प भी लिया।
विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के पत्रों एवं सर्वे रिपोर्ट का मूल्यांकन कर उन्हें पुनः लौटाया गया, ताकि वे इसे अपनी माताओं एवं अभिभावकों को भेंट कर सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, कक्षा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी
विद्यालय प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि
“आज के समय में परिवार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में पारिवारिक मूल्यों, संवेदनशीलता, जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं। बच्चों के माध्यम से परिवार में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाना सराहनीय पहल है।”वही
विद्यालय निदेशक उमाकांत तिवारी ने सभी माताओं एवं अभिभावकों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि“माँ का प्रेम, त्याग और समर्पण जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। माताएं परिवार की आधारशिला होती हैं। हमें उनके स्वास्थ्य, सम्मान और खुशियों का सदैव ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय का यह प्रयास बच्चों में संस्कार और संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”
टिप्पणियाँ