गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार ...
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के चौकीदार-दफादारों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 35 महिला एवं पुरुष चौकीदारों ने भाग लेकर गांव स्तर की समस्याओं, कानून-व्यवस्था, सूचना तंत्र, अफवाह नियंत्रण और कार्यस्थल पर आने वाली कठिनाइयों को खुलकर रखा।बैठक में चौकीदारों ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नए नियुक्त ग्रामीण प्रहरियों को कार्य संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी जानी चाहिए। महिला चौकीदारों ने कार्य संस्कृति से जुड़ी परेशानियों को भी एसडीएम के समक्ष रखा, जिस पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।एसडीएम संजय कुमार ने चौकीदारों को प्रशासन की “आंख और कान” बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना समय पर प्रशासन तक पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में रहकर पूरी निष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया तथा बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने की घोषणा की।इस दौरान अंचलाधिकारी सफी आलम एवं प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं ने छुट्टी, हाजिरी और विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी चौकीदारों को दी। कार्यक्रम में कई पुराने चौकीदारों ने खुशी जताते हुए कहा कि सेवा के लंबे समय में पहली बार किसी एसडीएम के साथ सीधे संवाद का अवसर मिला। वही बालू माफियाओं पर SDM का बड़ा एक्शन, देर रात छापेमारी में तीन ट्रैक्टर पकड़े
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार देर रात अवैध बालू परिवहन के खिलाफ औचक अभियान चलाते हुए तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर बालू लदा पकड़ा गया, जबकि दो अन्य ट्रैक्टर चालक कार्रवाई की भनक लगते ही बालू गिराकर भागने का प्रयास करते मिले।
पकड़े गए ट्रैक्टरों में मुकेश तिवारी (पतरिया डुमरिया), सुनील जायसवाल (छतरपुर) एवं मनीष पांडेय के ट्रैक्टर शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि तीनों पहले भी बालू चोरी के मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। आदतन अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के कारण तीनों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 110 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा रहा है।एसडीएम ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि रात में तेज रफ्तार से दौड़ रहे बालू ट्रैक्टर सिर्फ अवैध खनन नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा हैं। मामले की जांच के लिए टोल प्लाजा से पिछले चार दिनों की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है, ताकि पूरे नेटवर्क की पहचान की जा सके।उन्होंने खनन विभाग को नियमित छापेमारी का निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी एवं पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ