गढ़वा।राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय गढ़वा के सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।...
गढ़वा।राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय गढ़वा के सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जॉन एफ केनेडी ने की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजनों को डेंगू से बचाव, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के प्रति जागरूक करना था।
इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस का थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी : जाँच करें, सफाई करें और ढकें” रखा गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों को डेंगू नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने कहा कि डेंगू एक गंभीर विषाणु जनित बीमारी है, जो संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल डेंगू से बचाव के लिए कोई प्रभावी टीका या विशेष दवा उपलब्ध नहीं है, इसलिए जागरूकता और साफ-सफाई ही इसका सबसे बड़ा बचाव है।
उन्होंने आमजनों से सप्ताह में एक दिन “सूखा दिवस” मनाने की अपील करते हुए कहा कि घरों एवं आसपास रखे जल पात्रों को खाली कर अच्छी तरह साफ और सुखाने के बाद ही दोबारा पानी भरें, ताकि मच्छरों के अंडे और लार्वा नष्ट हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के बुखार को हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लें।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि मानसून और मानसून के बाद डेंगू फैलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे समय में लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।वहीं जिला वीबीडी सलाहकार अरविन्द कुमार द्विवेदी ने बताया कि मादा एडिस मच्छर दिन के समय काटती है और साफ पानी में अंडे देती है। उन्होंने लोगों से पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनने, कूलर का पानी नियमित बदलने तथा घरों के आसपास जल जमाव नहीं होने देने की अपील की।कार्यशाला में रोहित राहुल समद, कुलदीपक अग्रवाल, राणा तबस्सुम, अंकित तिर्की, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, कुमार संजीव शरण, चंदन कुमार पाल, राज कुमार वर्मा, संतोष कुमार, सुनील पाण्डेय, नुरुल्लाह अंसारी, रौशन कुमार, विकाश कुमार चंदेल, अजीत सिंह एवं जहीर अंसारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ