गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजि...
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
“उपकारा नगर ऊंटारी को जल्द किया जाएगा सक्रिय, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश”
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समाहरणालय सभागार में उपकारा नगर ऊंटारी को शीघ्र सक्रिय करने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
“रामा साहू हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, 372 विद्यार्थियों ने ली शपथ”
गढ़वा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रामा साहू हाई स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 372 विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। कार्यक्रम में विश्व भ्रमण कर रहे साहसिक दल ने भी हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं वाहन चलाते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया।
“जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश”
गढ़वा। जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई दुकानों में सूचना पट्ट अद्यतन नहीं मिले तथा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं पाए गए। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश देते हुए खाद्यान्न की कालाबाजारी एवं लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
“राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.39 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन, 2.39 करोड़ राजस्व की वसूली”
गढ़वा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गढ़वा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 39 हजार 439 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान 2 करोड़ 39 लाख 48 हजार 320 रुपये राजस्व की वसूली भी हुई। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से विवादों के समाधान के लिए लोक अदालत का अधिक लाभ उठाने की अपील की।
“उर्वरक दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 94 प्रतिष्ठानों की जांच में 33 में मिली गड़बड़ी”
गढ़वा। खरीफ सीजन को देखते हुए जिलेभर में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। कुल 94 दुकानों की जांच में 33 प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित दुकानदारों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को उचित दर पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई जारी रहेगी।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ