गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार ...
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में सरस्वतिया नदी संरक्षण को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, समाजसेवियों एवं जागरूक लोगों ने भाग लेकर नदी संरक्षण, स्वच्छता, अतिक्रमण मुक्ति और जनजागरूकता पर विस्तार से अपने विचार रखे।पर्यावरण परिवार के अध्यक्ष एवं साहित्यकार विनोद पाठक ने “आपन सरस्वतिया अभियान” को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताते हुए नदी के विभिन्न हिस्सों की जिम्मेदारी अलग-अलग टोलियों को देने का सुझाव दिया। स्टूडेंट क्लब छठ पूजा समिति के विनोद जायसवाल ने नदी किनारे छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने तथा प्रत्येक रविवार सामूहिक श्रमदान अभियान चलाने की बात कही। नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया।समाजसेवी दयाशंकर गुप्ता ने नदी में मांस एवं मछली के अवशेष फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की। वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद ने शमीम टेलर से जोड़ा पुल तक नदी क्षेत्र की निगरानी एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। धीरेंद्र द्विवेदी ने नदी किनारे सीमांकन हेतु पिलर गाड़ने तथा अधिवक्ता राजीव रंजन तिवारी ने नदी किनारे वृक्षारोपण एवं बेहतर कचरा उठाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।
युवा समाजसेवी चंदन जायसवाल ने प्लास्टिक प्रदूषण रोकने, सुखवाना कचरा निस्तारण प्लांट को चालू कराने तथा तिलैया नदी में भी स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने अभियान में प्रयुक्त डीजल खर्च वहन करने की भी घोषणा की। जगतारण तिवारी ने अतिक्रमण हटाने और प्रदीप पासवान ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।
चिकित्सक डॉ. टी. पीयूष ने कहा कि सरस्वतिया नदी को बचाने में समाज की सामूहिक भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रभात फेरी, जागरूकता अभियान, नदी किनारे जालियां लगाने तथा बुद्धिजीवियों की टोली बनाकर वातावरण तैयार करने का सुझाव दिया। धर्मनाथ झा ने नदी की गाद हटाने एवं सोलिंग कराने की बात कही, जबकि नितिन तिवारी ने मेराल क्षेत्र में भी स्वच्छता एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने का अनुरोध किया। इस दौरान नवोदित कवयित्री संध्या सुमन ने कविता के माध्यम से सरस्वतिया नदी की पीड़ा को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी कृष्णा केशरी,वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल ,वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद सहित सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सरस्वतिया नदी को पुनर्जीवित करने तक अभियान जारी रखने का संकल्प लिया। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर है तथा इसके संरक्षण के लिए प्रशासन और समाज दोनों को मिलकर कार्य करना होगा।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ