गढ़वा। बी.एन.टी. सेंट मेरी स्कूल, गढ़वा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ...
गढ़वा। बी.एन.टी. सेंट मेरी स्कूल, गढ़वा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक आशुतोष पांडेय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।शतरंज प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, तार्किक सोच, धैर्य एवं एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों — सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12) एवं जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) — में विभाजित किया गया था, जिससे विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सके।प्रतियोगिता के प्रत्येक मुकाबले में विद्यार्थियों के बीच कड़ा एवं रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने संयम, आत्मविश्वास एवं सूझबूझ के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।सीनियर ग्रुप (कक्षा 9 से 12) परिणाम :
सत्यानंद तिवारी (10B) — प्रथम स्थान — टेरेसा हाउस
शोभित कुमार (9A) — द्वितीय स्थान — खुराना हाउस
प्रतीक कुमार (9A) — तृतीय स्थान — टैगोर हाउस
प्रीतम सोनी (11A) — चतुर्थ स्थान — टैगोर हाउस
जूनियर ग्रुप (कक्षा 6 से 8) परिणाम :अश्विन कुमार (8B) — प्रथम स्थान — टेरेसा हाउस,केशव वर्मा (7A) — द्वितीय स्थान — टेरेसा हाउस,खेमराज अग्रवाल (7A) — तृतीय स्थान — टैगोर हाउस, आयुष दुबे (8A) — चतुर्थ स्थान — खुराना हाउस, प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित तिवारी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और शतरंज जैसे बौद्धिक खेल विद्यार्थियों में मानसिक संतुलन, निर्णय क्षमता, धैर्य एवं नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।वही विद्यालय निदेशक उमाकांत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। शतरंज ऐसा खेल है जो विद्यार्थियों की स्मरण शक्ति, विश्लेषण क्षमता एवं सकारात्मक सोच को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा।विद्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों का पंजीकरण आगामी CBSE Cluster Games हेतु किया जाएगा, जिससे उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, सभी हाउस मास्टर्स, सीनियर को-ऑर्डिनेटर एवं सी.सी.ए. इंचार्ज का सहयोग एवं समन्वय सराहनीय रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों एवं सक्रिय सहभागिता से प्रतियोगिता सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
टिप्पणियाँ