गढ़वा। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार की सुबह गढ़वा नगर पूरी तरह श्याममय हो उठा। सुबह 7:30 बजे श्री श्याम ...
गढ़वा। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार की सुबह गढ़वा नगर पूरी तरह श्याममय हो उठा। सुबह 7:30 बजे श्री श्याम निशान ध्वजा यात्रा का शुभारंभ रामलला मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना एवं जयकारों के साथ किया गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंचकर आरती एवं मंगल प्रार्थना के साथ संपन्न हुई।इस भव्य ध्वजा यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ-साथ जिलेभर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी गहरी आस्था और भक्ति का परिचय दिया। पूरा वातावरण “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” एवं “जय श्री श्याम” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु हाथों में निशान ध्वजा लेकर भक्ति रस में सराबोर नजर आए।यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की ओर से में रोड स्थित समाजसेवी हर्ष अग्रवाल के प्रतिष्ठित वस्त्र प्रतिष्ठान से लेकर संकट मोचन मंदिर तक श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पुष्पों की खुशबू और इत्र की महक से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आनंदमय हो उठा।वही मौके पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में सेवा करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।वही समाजसेवी हर्ष अग्रवाल ने कहा कि श्री श्याम ध्वजा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखकर मन अभिभूत हो गया। भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें स्वागत करने का अवसर मिलना अपने आप में सौभाग्य है।
आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों में सेवा देना आत्मिक सुख प्रदान करता है।वही जय शंकर ब्रेजियर ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से नगर में लगातार धार्मिक वातावरण बन रहा है, जिससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।वही अमित कश्यप एवं विनय कश्यप ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। ध्वजा यात्रा में शामिल होकर एवं पुष्प वर्षा कर उन्हें अपार खुशी मिली।वही अरविंद गुप्ता और अमित केसरी ने कहा कि भविष्य में भी क्लब सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में इसी तरह बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाता रहेगा।वहीं अंकिता अग्रवाल, गीता ब्रेजियर, पूनम केशरी एवं करुणा केशरी ने कहा कि बाबा श्याम की भक्ति से मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। श्रद्धालुओं पर पुष्प एवं इत्र वर्षा कर उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हुई।इस अवसर पर क्लब के सदस्य हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, जय शंकर ब्रेजियर, अमित कश्यप, विनय कश्यप, अरविंद गुप्ता एवं अमित केसरी ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए सेवा भाव से अपनी सहभागिता निभाई। वहीं समाजसेवी महिलाओं में अंकिता अग्रवाल, गीता ब्रेजियर, पूनम केशरी एवं करुणा केशरी सहित अन्य महिलाओं और बच्चों में हर्षित अग्रवाल और अथर्व अग्रवाल ने भी श्रद्धालुओं पर फूल एवं इत्र वर्षा कर आयोजन को और भव्य बना दिया।श्रद्धालुओं ने बताया कि बुधवार की संध्या 6:30 बजे से गुपुत वाटिका में विशाल श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जो प्रभु की इच्छा तक चलेगा। इसमें भजन-कीर्तन एवं श्याम महिमा का गुणगान किया जाएगा।.
टिप्पणियाँ