गढ़वा। “आपन सरस्वतिया अभियान” का दायरा अब मेराल क्षेत्र तक विस्तारित कर दिया गया है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने स...
गढ़वा। “आपन सरस्वतिया अभियान” का दायरा अब मेराल क्षेत्र तक विस्तारित कर दिया गया है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ मेराल क्षेत्र में सरस्वतिया नदी के तटीय इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान नदी की वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण और गाद जमाव की समस्या का जायजा लिया गया।स्थानीय लोगों के साथ विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि गढ़वा शहर की तर्ज पर मेराल क्षेत्र में भी नदी का गहरीकरण, अतिक्रमण मुक्ति एवं साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा की सांस्कृतिक विरासत और पहचान से जुड़ी हुई है, इसलिए इसके संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि 29 मई को मेराल के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता, बीस सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद साव, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, समाजसेवी अतहर अली अंसारी, मुखिया रामसागर महतो, मुन्ना राम, विवेकानंद चौबे, यासीन अंसारी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे।
“आपन सरस्वतिया” अभियान तीसरे दिन भी जारी, नदी सफाई व डी-सिल्टिंग कार्य में बढ़ा जनसहयोग
गढ़वा। “आपन सरस्वतिया” अभियान के तहत बुधवार को तीसरे दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा। मझिआंव मोड़ जोड़ा-पुल के पास दिनभर मशीनों और श्रमिकों की मदद से नदी से गाद एवं कचरा हटाने का कार्य किया गया।
अभियान में एमजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अजय कुमार ने पोकलेन मशीन उपलब्ध कराई, जबकि नगर परिषद की ओर से जेसीबी लगाई गई। वहीं समाजसेवी चंदन जायसवाल ने ईंधन उपलब्ध कराकर सहयोग किया।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि “आपन सरस्वतिया” अब केवल प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा सामाजिक आंदोलन बनता जा रहा है। उन्होंने समाजसेवियों, व्यवसायियों, युवाओं और सक्षम नागरिकों से मशीन, डीजल अथवा अन्य संसाधनों के माध्यम से सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे से जानकी बाग क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से नदी सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें इच्छुक लोग स्वेच्छा से भाग ले सकते हैं।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ