कौशल केंद्रों का निरीक्षण, प्रशिक्षण गुणवत्ता सुधारने पर जोर गढ़वा। श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी संजय आनंद ने बुधवार को ज...
कौशल केंद्रों का निरीक्षण, प्रशिक्षण गुणवत्ता सुधारने पर जोर
गढ़वा। श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी संजय आनंद ने बुधवार को जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत संचालित AISECT मेगा स्किल सेंटर मेराल, कल्पना स्किल सेंटर गढ़वा एवं यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति गढ़वा में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, लैब, कैंटीन और हॉस्टल सुविधाओं की जांच की गई। प्रशिक्षणार्थियों को योजना के लाभों की जानकारी देते हुए बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्कूलों में निरीक्षण के दौरान कई गड़बड़ियां उजागर, शिक्षकों से मांगा जवाब
गढ़वा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर पठन-पाठन एवं बुनियादी सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शौचालय बंद, गंदगी और पाठ योजना संधारित नहीं करने की शिकायत मिली। कुछ शिक्षकों का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भंडारिया दौरे में उपायुक्त ने विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की ली समीक्षा
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बुधवार को भंडारिया प्रखंड का दौरा कर पंचायत सचिवालय, विद्यालय, छात्रावास और स्किल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शौचालय, स्टाफ और बिजली समस्याओं पर भी संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
वरीय अधिकारियों ने पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति परखी
गढ़वा। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में वरीय अधिकारियों ने पंचायतों का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने मेराल प्रखंड की पंचायतों का दौरा कर पंचायत सचिवालयों की व्यवस्था, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। वहीं रंका एसडीएम रुद्र प्रताप और जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने भी विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण कर योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण संचालन पर जोर दिया।
खरीफ कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक खेती और कम पानी वाली फसलों की सलाह
गढ़वा। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला-2026 में किसानों को बदलते मौसम और संभावित सूखे को देखते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अरहर, उड़द, मूंग, तिल और कम अवधि वाले धान की खेती करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, मत्स्य पालन और चारा प्रबंधन योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पीडीएस दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने जिले की करीब 70 जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न उपलब्धता, ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर, सूचना-पट्ट, राशन वितरण प्रक्रिया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। कई दुकानों में सूचना-पट्ट पुराने और अद्यतन नहीं पाए जाने पर उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लाभुकों से भी फीडबैक लिया तथा खाद्यान्न की कालाबाजारी, अनियमितता या लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ