सोन–कनहर परियोजना के लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोन–कनहर परियोजना की समीक्षा करते हु...
सोन–कनहर परियोजना के लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोन–कनहर परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं एजेंसी प्रतिनिधियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए गुणवत्ता और मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वृद्धाश्रम निरीक्षण में बुजुर्गों ने जताया संतोष
गढ़वा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने नगर ऊंटारी स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बुजुर्गों ने भोजन, आवास और देखभाल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों ने दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में राशन, पेंशन और भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई
गढ़वा। जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने जनसुनवाई के दौरान आमजनों की समस्याएं सुनीं। राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, मुआवजा एवं मजदूरी भुगतान से संबंधित मामलों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
राजस्व मामलों में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित दाखिल-खारिज, सीमांकन एवं प्रमाण पत्र मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिना आपत्ति वाले मामलों को 30 दिनों एवं आपत्ति वाले मामलों को 90 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
अवैध पेट्रोल बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, पांच दुकानों में लगा ताला
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा एवं मझिआंव क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई की। पांच दुकानों को बंद कराया गया, जबकि एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की गई।
पेट्रोल पंप संचालकों को एसडीएम की सख्त चेतावनी
गढ़वा। एसडीएम संजय कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर कालाबाजारी और अधिक कीमत पर पेट्रोल बिक्री रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना कारण पेट्रोल पंप बंद रखने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
गढ़वा। सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। “जाँच करें, सफाई करें और ढकें” थीम के साथ लोगों को डेंगू से बचाव एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ