गढ़वा। शहर के टंडवा स्थित शगुन बैंक्वेट सभागार में रविवार को गढ़वा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थ...
गढ़वा। शहर के टंडवा स्थित शगुन बैंक्वेट सभागार में रविवार को गढ़वा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से पहुंचे पेट्रोल पंप संचालकों एवं डीलरों ने भाग लेकर पेट्रोलियम व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की थी।बैठक का माहौल पूरी तरह गंभीर, जिम्मेदार और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेट्रोल पंप के संचालकों ने कहा कि पेट्रोल पंप केवल व्यवसाय का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाजसेवा का भी एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को समय पर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराना हर संचालक की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। साथ ही पूरे जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना भी सभी डीलरों का कर्तव्य है।
बैठक के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए संचालकों ने व्यवसाय संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, प्रशासनिक चुनौतियों तथा सामाजिक परेशानियों को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय पांडेय के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा। संचालकों ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताई कि कई बार सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर बिना सत्यापन के वीडियो अथवा खबरें वायरल कर दी जाती हैं, जिससे निर्दोष संचालकों को मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ता है।
संचालकों ने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि यदि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कोई वीडियो या खबर सामने आती है, तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करने के बजाय पहले पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराए। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य जाने वायरल किए गए वीडियो कई बार गलतफहमी पैदा कर देते हैं, जिससे बेगुनाह लोगों की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।बैठक में मौजूद एसडीएम संजय पांडेय ने सभी डीलरों और एसोसिएशन पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम सेवा सीधे आम जनजीवन से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी सुचारु व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और संचालकों दोनों की साझा जिम्मेदारी है।एसडीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करता है तथा किसी भी मामले में तथ्यों की जांच के बाद ही उचित निर्णय लिया जाता है। उन्होंने संचालकों से अपील की कि वे उपभोक्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें और सेवा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
“तथ्यों की जांच के बाद ही होगी कार्रवाई” : एसडीएम संजय पांडेय
एसडीएम संजय पांडेय ने कहा कि प्रशासन हर व्यवसायी और आम नागरिक के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी शिकायत या वायरल सामग्री पर बिना जांच के कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर मामले में निष्पक्ष जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
“पेट्रोल पंप व्यवसाय नहीं, समाज के प्रति जिम्मेदारी भी” : संचालक
बैठक में मौजूद संचालकों ने कहा कि पेट्रोल पंप जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी एक अहम सेवा है। ऐसे में सभी संचालकों का दायित्व है कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रशासन से सहयोग और निष्पक्ष व्यवस्था बनाए रखने की मांग करते हुए कहा कि आपसी समन्वय से ही बेहतर व्यवस्था संभव है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ