सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक गढ़वा। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम...
सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक
गढ़वा। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और मोबाइल का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत समाहरणालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में “जनजातीय गरिमा उत्सव, जन भागीदारी अभियान–सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में हुआ। उपायुक्त ने कहा कि 18 से 25 मई तक विशेष कैंप लगाकर जनजातीय समुदायों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
गढ़वा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी, सुरक्षा बल, अग्निशमन उपकरण एवं रिकॉर्ड संधारण का जायजा लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों को सकारात्मकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में विभागीय योजनाओं, फाइल प्रबंधन, बजट प्रक्रिया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शहर में जलजमाव रोकने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
गढ़वा। शहरी क्षेत्र में बारिश के दौरान हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चिनिया रोड एवं मेन रोड में जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने, नालियों की सफाई एवं क्रॉस ड्रेन निर्माण को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
झार जल पोर्टल की शिकायतों पर उपायुक्त सख्त
पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने झार जल पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत सात दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिले में अब तक 1540 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें अधिकांश का निष्पादन किया जा चुका है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ