गढ़वा। पलामू प्रमंडल का आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित प्रतिष्ठित अस्पताल परमेश्वरी मेडिकल सेंटर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्...
गढ़वा। पलामू प्रमंडल का आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित प्रतिष्ठित अस्पताल परमेश्वरी मेडिकल सेंटर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गढ़वा जिले के चिनिया रोड स्थित इस अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत जिले भर से चयनित किया गया है। बुधवार को अस्पताल के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर कुमार निशांत सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है और इसी क्रम में परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में डिजिटल हेल्थ सिस्टम की शुरुआत हो चुकी है। सर्जन डॉ. सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को एकीकृत एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ABDM से जुड़े विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा, जिससे मरीजों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हर मरीज के लिए आभा कार्ड आवश्यक होगा, क्योंकि उसी के माध्यम से मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और इलाज का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।उन्होंने बताया कि परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अब मरीज के इलाज, जांच, दवा एवं ऑपरेशन से जुड़ी सभी जानकारियां डिजिटल रूप में संरक्षित रहेंगी, जिससे भविष्य में इलाज के दौरान चिकित्सकों को काफी सुविधा मिलेगी।सर्जन डॉ. सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को इस प्रणाली से जोड़ना अनिवार्य किया गया है। इससे मरीजों को पारदर्शी, तेज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल रिकॉर्ड रहने से मरीजों को बार-बार पुराने दस्तावेज साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर आसानी से मरीज की पूर्व स्वास्थ्य जानकारी देख सकेंगे।मौके पर सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से मरीजों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि परमेश्वरी मेडिकल सेंटर हमेशा आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देता आया है और यह पहल मरीजों के हित में एक बड़ा कदम साबित होगी।
टिप्पणियाँ