गढ़वा। मझिआंव प्रखंड स्थित खजूरी पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में केंद्र बंद मिलने और सेविका-सहायिका के अनुपस्थित पा...
गढ़वा। मझिआंव प्रखंड स्थित खजूरी पश्चिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में केंद्र बंद मिलने और सेविका-सहायिका के अनुपस्थित पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों को चयनमुक्त कर दिया। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की। प्रशासन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
गढ़वा। समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, मुआवजा और रोजगार समेत विभिन्न समस्याओं को सुना। करीब 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
रमना +2 हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
गढ़वा। रमना +2 हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल पालन और तेज गति से वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
मतदाता पुनरीक्षण के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
गढ़वा। समाहरणालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां आम मतदाताओं को हेल्पलाइन 1950, ECI Net Mobile App और “Book a Call with BLO” सुविधा की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए चार हेल्प डेस्क मैनेजर भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
26 लिपिकीय कर्मियों का स्थानांतरण और पुनर्पदस्थापन
गढ़वा। जिला प्रशासन ने कार्यालयों में स्वीकृत बल के अनुरूप कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 26 लिपिकीय कर्मियों का स्थानांतरण एवं पुनर्पदस्थापन किया है। उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने संबंधित कर्मियों को शीघ्र योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
सिद्धो-कान्हो जिला सहकारी संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक हुई। बैठक में संविदा नियुक्ति, जीएसटी-पैन निबंधन, वेबसाइट निर्माण, महुआ प्रसंस्करण इकाई स्थापना और विभिन्न समितियों को सदस्यता देने सहित कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।
गढ़वा के मेधावियों का हुआ सम्मान
गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जैक और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को टैबलेट, द्वितीय को स्मार्ट वॉच और तृतीय को बैग देकर पुरस्कृत किया गया। पतंजलि आईएएस अकैडमी रांची ने जिला स्तर के टॉप-10 टॉपर्स को नि:शुल्क कोचिंग देने की घोषणा की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ