गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के...
गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार देर रात गढ़वा मंडल कारा में व्यापक औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं एसडीपीओ सदर नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में लगभग 50 महिला एवं पुरुष जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली। इस दौरान बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी एवं पूछताछ भी की गई। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस विशेष जांच अभियान में एसडीएम एवं एसडीपीओ के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा जेल प्रशासन से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान चलाकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
**************************************
गढ़वा। 16 मई से भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत गढ़वा जिले में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की शुरुआत कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गणना पर्यवेक्षक एवं प्रगणक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं तथा परिवारों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।जिले में जनगणना कार्य के संचालन के लिए कुल 23 चार्ज बनाए गए हैं, जिनमें 03 शहरी एवं 20 ग्रामीण चार्ज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण कार्य के लिए जिले में 421 पर्यवेक्षकों एवं 2411 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निर्धारित क्षेत्र में जाकर जनगणना संबंधी सूचनाएं संकलित कर रहे हैं।भारत की जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य संपन्न किया जाएगा।प्रथम चरण के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर कुल 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें मकान की स्थिति, दीवार एवं छत की निर्माण सामग्री, पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोईघर, खाना पकाने के साधन, परिवार के सदस्यों की संख्या, सामाजिक वर्ग, कमरों की संख्या तथा घरेलू उपकरणों की उपलब्धता से संबंधित
जानकारी शामिल है। इसके अतिरिक्त मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर, वाहन एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी सूचनाएं भी संकलित की जाएंगी।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जानकारी शामिल है। इसके अतिरिक्त मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर, वाहन एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी सूचनाएं भी संकलित की जाएंगी।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
**************************************खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ