किडनी खराब होने से पहले शरीर कई संकेत देता है, लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी” — डॉ. कुमार निशांत सिंह गढ़वा। जिलेवास...
किडनी खराब होने से पहले शरीर कई संकेत देता है, लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी” — डॉ. कुमार निशांत सिंह
गढ़वा। जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज और परामर्श के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मणिपाल हॉस्पिटल के किडनी (गुर्दा) रोगों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. पंकज कुमार मिश्रा आगामी 17 मई को गढ़वा पहुंच रहे हैं, जहां वे शहर के प्रसिद्ध परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा की जानकारी परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में लोग किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन समय पर सही जांच और विशेषज्ञ सलाह नहीं मिलने के कारण बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे मरीजों के लिए यह शिविर काफी लाभदायक साबित होगा।सर्जन डॉ. निशांत सिंह ने कहा कि जिन मरीजों को कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द, पेशाब में जलन, चेहरे या शरीर में सूजन, बार-बार पेशाब आने, बहुत कम पेशाब होने या डायलिसिस जैसी समस्याएं हैं, वे 17 मई को आकर अपनी जांच एवं इलाज करा सकते हैं।उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किडनी खराब होने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने बताया कि पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन आना, पीठ या कमर के पीछे दर्द रहना, शरीर में लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना, पेशाब में झाग, जलन या गंदगी दिखाई देना किडनी बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
“छोटी लापरवाही बड़ी बीमारी बन सकती है” — डॉ. निशांत सिंह
सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने कहा कि यदि ये लक्षण बार-बार दिखाई दें तो तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर इलाज और सही परामर्श से किडनी को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो रहे हैं, जिसका असर धीरे-धीरे किडनी जैसी महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है।उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की किडनी संबंधी समस्या को हल्के में न लें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज परमेश्वरी मेडिकल सेंटर पहुंचकर संपर्क कर सकते
टिप्पणियाँ