गढ़वा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। सिविल सर्जन ...
गढ़वा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। सिविल सर्जन सभागार कक्ष में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी एवं डीएस डॉ. माहेरू यमानी ने संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सभागार का वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर नई जिम्मेदारियों को निभाने का उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। स्वास्थ्य समिति गढ़वा द्वारा आयोजित इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कुल 141 रिक्तियों के विरुद्ध 106 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें एएनएम, जीएनएम, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन सहित करीब 20 विभिन्न पद शामिल हैं।सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने कहा कि चयनित सभी अभ्यर्थियों की जॉइनिंग एक से दो दिनों के भीतर पूर्ण हो जाएगी तथा आगामी एक सप्ताह के अंदर सभी को रिक्त पदों पर पदस्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से दूर-दराज एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में इनकी तैनाती की जाएगी, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में यह नियुक्ति अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में गढ़वा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि स्वास्थ्य सेवा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और यह नियुक्ति उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
डीएस डॉ. माहेरू यमानी ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों के जुड़ने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रिक्त पड़े पदों के भरने से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य क्षमता बढ़ेगी तथा मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चयनित कर्मी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। समारोह में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी गोविंद प्रसाद सेठ, डीपीएम गौरव कुमार, लिपिक धीरज पाठक, विनय शर्मा, विमलेश पासवान एवं हुमायूं कबीर सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ