गढ़वा :विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार सुबह 6 बजे गढ़वा ...
गढ़वा :विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार सुबह 6 बजे गढ़वा शहर में एक प्रेरणादायक जनजागरण अभियान चलाया गया। लायंस फ़ेटरनिटी गढ़वा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के मिनी टैक्सी स्टैंड स्थित लायंस टीकाकरण केंद्र सह लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल कार्यालय से एक भव्य जागरूकता जुलूस निकाला गया।इस जुलूस में गढ़वा लायंस के चारों विंग्स के सदस्य शामिल हुए, जो घंटाघर होते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए पैदल मार्च कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहे। जुलूस के दौरान सदस्यों ने आम जनता के बीच पर्यावरण को सुरक्षित रखने और जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं पर अपने विचार रखे।एनवायरनमेंट सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गढ़वा विशाल के अध्यक्ष लायन अर्जुन विश्वकर्मा, डॉ. जे.पी. सिंह, नीरज कुमार, देवानंद शर्मा, ग्रीन के अध्यक्ष उमाकांत पांडे, अमित कश्यप, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, लियो क्लब ज्ञान गंगा के अनूप ठाकुर, मानस अग्रवाल, ओसम के अध्यक्ष असजद अंसारी, डॉ. अरशद अंसारी, सरोज सिंह, उमेश अग्रवाल, शिव कुमार, गढ़वा सिटी के अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद, सचिव सुनील कुमार, लखन प्रसाद कश्यप, शिव कुमार गुप्ता, राजमणि प्रसाद सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि सामूहिक प्रयास से ही प्रकृति और जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।मौके पर डॉ. जे.पी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है, इसके बिना जीवन संभव नहीं।वही अमित कश्यप ने कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा।वही विनय कश्यप ने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।वही अनूप ठाकुर ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ऐसे कार्यक्रम और प्रभावी बनते हैं।वही मानस अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।वही असजद अंसारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही हम प्रकृति को सुरक्षित रख सकते हैं।वही राम नारायण प्रसाद ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाजहित में ऐसे कार्य करता रहेगा।वही सुनील कुमार ने कहा कि जागरूकता ही परिवर्तन की पहली सीढ़ी है।वही शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना जरूरी है।वही राजमणि प्रसाद ने कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।वही डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण अनिवार्य है।वही रविंद्र जायसवाल ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वही डॉ. निशांत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ऐसे जनजागरण अभियान लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वही डॉ. अरशद अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को आगे आकर नेतृत्व करना होगा।वही तेजस अग्रवाल ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।वही संतोष अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान समाज को नई दिशा देने वाला है।वही सुशील केसरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इस तरह के जनजागरण अभियान समाज को जागरूक कर सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।वही दया शंकर गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सकेगा।वही दीपक केसरी ने कहा कि जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में ऐसे जनजागरण अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।वही डॉ. एन.के. रजक ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है, इसलिए ऐसे जागरूकता अभियान समय की जरूरत हैं।वही अमित केसरी ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी वास्तविक बदलाव संभव है।वही डॉ. रमेश गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है, ऐसे अभियान समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वही चंदन केसरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा, तभी समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
..




टिप्पणियाँ