गढ़वा: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दि...
गढ़वा: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। विभाग ने यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे।
विभागीय अधिकारियों ने आमजन एवं शिक्षकों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुप्स एवं अन्य माध्यमों से साझा करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद छात्र इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
“वोटर रजिस्ट्रेशन पर अंतरराष्ट्रीय मंथन: रांची में 2-3 सितंबर को होगा बड़ा सम्मेलन”
गढ़वा: मतदाता पंजीकरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 2 एवं 3 सितंबर 2026 को रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश के चुनाव विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से अपील की है कि वे अपने शोध पत्र, सुझाव एवं विचार प्रस्तुत कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण लोकतंत्र की नींव है, इसलिए इस विषय पर गंभीर अकादमिक चर्चा आवश्यक है। इच्छुक प्रतिभागी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित ईमेल पर अपना एब्सट्रेक्ट भेज सकते हैं।
“अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार, रात्रि छापेमारी में चार वाहन जब्त”
गढ़वा: जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए रात्रि अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा 15 अप्रैल की देर रात कल्याणपुर एनएच बायपास के पास छापेमारी की गई।
इस दौरान तीन ट्रैक्टर एवं एक अन्य वाहन को जब्त कर गढ़वा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। संबंधित मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।
जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इसमें संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी भी दी है।
गढ़वा: समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 90 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, आवास, मुआवजा, रोजगार एवं अतिक्रमण जैसे कई मुद्दे सामने आए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
गढ़वा: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बताया गया कि 19 अप्रैल को जिले के 29 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 7622 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त होनी चाहिए। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने कहा कि यह परीक्षा भविष्य के अधिकारियों के चयन से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ