गढ़वा। सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार मे...
गढ़वा। सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मेल-मिलाप और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहां जायंट्स सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान हास्य-व्यंग्य से ओतप्रोत कविताएं, प्रहसन एवं गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलियाना बना दिया। सदस्य रंगों की मस्ती में झूमते नजर आए।इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व हमें सभी बुराइयों को होलिका में जलाकर आपसी भेदभाव मिटाने का संदेश देता है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अच्छे किस्म के रंग, अबीर और गुलाल से ही होली खेलें, किसी के साथ जबरदस्ती रंग न लगाएं और त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। पूर्व अध्यक्ष एम पी केशरी ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन अवसर पर प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा सामाजिक समरसता को और मजबूत करें। वही पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि होली आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर है और इसे प्रेम व सम्मान के साथ मनाना ही इसकी असली पहचान है। वहीं पूर्व अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने भी समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने और एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया।कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष एम पी केशरी, यूनिट 2 डायरेक्टर मनोज केशरी, रूपा गंजी, फेडरेशन 8 के उपाध्याय नंदकुमार गुप्ता, जायंट्स गढ़वा के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केसरी, मनोज केशरी (हिंदुस्तान सेनेटरी), विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मनोज केशरी (एलआईसी), अरविन्द तूफानी, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, चंद्रभूषण सिन्हा, चंदन चंद्रवंशी, अरुण सोनी, संजय ठाकुर, लखन बाबू सर्राफ, विजय केसरी (जनरल स्टोर), रितेश केसरी मोनू, रवि केशरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह गढ़वा में एकता और भाईचारे की सशक्त मिसाल बन गया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ