◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं ◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित ...
◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित
गढ़वा।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के कुंभी निवासी मनोज कुमार सिंह ने आवेदन समर्पित करते हुए बैंक में पड़े राशि की निकासी करने हेतु आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां पार्वती देवी की मृत्यु हो चुकी है जिनके नाम से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उनकी माता के बैंक अकाउंट में लगभग 88 हज़ार रूपये उपलब्ध है। राशि की निकासी हेतु उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेजों को बैंक के समक्ष समर्पित किया। परंतु इसके पश्चात भी राशि की निकासी नहीं हो सकी है। बैंक के द्वारा टालमटोल की नीति अपनाई जाती है। अतः उन्होंने अपने स्वर्गीय माता के बैंक खाता से अवशेष राशि की निकासी हेतु संबंधित बैंक अधिकारी को निदेशित करने का आग्रह किया है। भंडरिया प्रखंड के सेवानिवृत खुपशोधक जिला परिषद कार्यालय, गढ़वा द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए लंबित वेतनादि का भुगतान एवं अंतर राशि तथा पेंशन की राशि भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2015 में ही हो चुकी है, परंतु अब तक उन्हें लंबित वेतनादि, अंतर राशि एवं पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने कार्यालय में कई बार संपर्क किया है, परन्तु अबतक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। अतः उन्होंने अपना पेंशन चालू कराते हुए सभी लंबित राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है। मझिआंव प्रखंड के पंचायत मोरबे निवासी राशन कार्डधारियों ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान वितरण में अनियमितता होने के चलते पूर्व के जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजेश्वर राम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ग्रामीणों को राशन वितरित करने के लिए दुर्गा स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली दुकान को निदेशित किया गया था। परंतु राशन का आवंटन नहीं आने के चलते उक्त सभी कार्ड धारी को राशन वितरित नहीं किया जा सका है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि नियमित राशन का आवंटन उक्त जन वितरण प्रणाली दुकान में किया जाए ताकि राशन कार्डधारियों को ससमय राशन प्राप्त हो सके। मेराल प्रखंड के पेशका निवासी बैजनाथ साव ने अपने ही गांव के दबंग व्यक्ति चंद्रिका साव द्वारा भूमि हड़पने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके निजी भूमि, जिसका रसीद उनके नाम से कटता है, को अंचल कर्मियों एवं पदाधिकारी के मिलीभगत से फर्जी डिमांड खोल दिया गया है तथा उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा उनके निजी भूमि परअपना दावा किया जाता है। अतः उन्होंने संपूर्ण मामले की जांच पड़ताल कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
**************************************
🔹दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन, द्वीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत
🔹जिला नियोजन पदाधिकारी ने रोजगार मेला में आये युवक/युवतियों को दी शुभकामनायें, सभी को स्कील डेवलपमेंट पर फोकस करने की कही बात
🔹चयनित अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का किया गया वितरण
गढ़वा। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा आज गढ़वा जिले के चिनियाँ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, में दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत्त रूप से रोजगार मेला में आये पांच बेरोजगार युवतियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड राँची के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, गढ़वा के द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में कुल 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियाँ उपलब्ध कराईं, जिनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षणसंस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फेस बिरसा स्किल सेंटर, चिनिया, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल, बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं। इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पद यथा- Sales Officers, Accountant, Data Entry Operator, Computer Operator, IT Executive, Nursing TUTOR, Clerk, Professor, Lecturer, Mobilizer, Electrician, Security Guard, Trainer, Sewing Machine Operator, Helper, Gardener, Driver, Cook, SO, SFO आदि पदों से संबंधित गढ़वा, पलामु, चतरा, बैंगलोर, हैदराबाद आदि के लिए कुल लगभग 2551 रिक्ति उपलब्ध कराई गई, जिसके विरुद्ध कुल 500+ बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया। कुल 121 लोगों को शॉर्टलिस्टेड कर कुल 73 लोगों को ऑफर लेटर प्रदान किये गयें। योग्य युवाओं के चयन के लिए मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया।उक्त रोजगार मेले के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि द्वारा मेले में भाग लिए युवक यूवतियों को शुभकामनाएं दी गई एवं रोजगार मेला का समुचित लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे नौकरी पेशा नहीं मिलने की स्थिति में वह अपने हुनर से अपना जीविकोपार्जन का रास्ता प्रशस्त कर सकेंगे एवं बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला प्रशासन की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवकों युवत्तियों को रोजगार से जोड़ा सके। उन्होंने मेले में आए बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता एवं इच्छा अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि रोजगार सृजन से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी निकाले जाते हैं, जिसको नियमित रूप से आप देखें तथा जिला व अन्य स्तर पर निकाली गई रोजगार सृजन से संबंधित अवसरों का लाभ उठाएं। इस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार सृजन हेतु मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।रोजगार मेले में उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं काफी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां तथा अन्य लोग उपस्थित थें।
*************************************
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा बैठक
गढ़वा जिले के विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों ने लिया भाग, कार्यों से हुए अवगत
मतदान केंद्रों पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित
गढ़वा। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 20 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने तीनों नगर निकायों में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, आधारभूत सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, बिजली), मतदान कर्मियों के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, पोस्टल बैलेट, वाहन प्रबंधन तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली।निर्वाचन कोषांग द्वारा अवगत कराया गया कि सभी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है तथा पोलिंग पर्सनल को अग्रिम राशि उपलब्ध करा दी गई है। मतदान कर्मियों के लिए सभी आवश्यक एवं बुनियादी सुविधाओं की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।वाहन कोषांग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मतदान दलों के सुरक्षित आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। सभी वाहनों का सत्यापन एवं रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि डिस्पैच एवं रिसीविंग के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।कार्मिक कोषांग द्वारा जानकारी दी गई कि मतदान कर्मियों की नियुक्ति, रैंडमाइजेशन एवं ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में मतदान केंद्रों पर कर्मियों की कमी नहीं होनी चाहिए तथा रिजर्व कर्मियों की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।सामग्री कोषांग द्वारा बताया गया कि मतपत्र, मतपेटिका, सील, फॉर्म, स्टेशनरी एवं अन्य निर्वाचन सामग्रियों की पैकेजिंग एवं वितरण की तैयारी पूर्ण है।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सामग्रियों की दोबारा चेकलिस्ट के आधार पर जांच की जाए ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।व्यय लेखा कोषांग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की नियमित एवं पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित की जाए। व्यय प्रेक्षक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी व्यय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।प्रशिक्षण कोषांग द्वारा बताया गया कि मतदान कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा चूका है। मतपत्र संचालन, मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल, सीलिंग एवं दस्तावेजीकरण की भी विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है।उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण सत्रों को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाया जाए ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान के दिन कोई भी मतदाता मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर नहीं जाएगा। यह पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र उपायुक्त ने निर्देश दिया कि डिस्पैच (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) एवं रिसीविंग (सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक) के दौरान गढ़वा शहर में बड़ी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इस अवधि में यातायात नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।उपायुक्त ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांति सर्वोपरि है। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ करें।बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, आर.ओ. गढ़वा नगर परिषद राज महेश्वरम, आर.ओ. मझिआंव संजय कुमार, आर.ओ. श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, प्रशिक्षण कोषांग के सुशील कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग के रुद्र प्रताप, सामग्री कोषांग के रवीश राज, परिवहन कोषांग के धीरज प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
**************************************खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ