गढ़वा। नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महाम...
गढ़वा। नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा आगमन हुआ। उन्होंने भाजपा समर्पित नगर परिषद गढ़वा की अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल के समर्थन में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड
ने की। मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक पार्टी है, जो “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिला सम्मान को ध्यान में रखते हुए कंचन जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है और सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करें तथा नियमों का पालन करते हुए चुनावी तैयारी करें।गढ़वा के विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी को अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और व्यापारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और संगठन की मजबूती ही जीत की कुंजी है।अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने कहा
कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद नगर परिषद क्षेत्र में सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।पूर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि गढ़वा की जनता अब जागरूक है और वह विकास व साफ छवि को महत्व देती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। बैठक में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के बाद अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने प्रतिदिन की तरह नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में समर्थकों के साथ घर-घर और दुकान-दुकान जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों से आशीर्वाद और सहयोग की अपेक्षा जताई तथा शांतिपूर्ण और नियमों के तहत चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ