गढ़वा।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की गढ़वा शाखा की भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी सगुण बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जि...
गढ़वा।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की गढ़वा शाखा की भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी सगुण बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले भर के चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. एन. के. रजक और सचिव डॉ. पंकज प्रभात ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कीं। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी, सचिव डॉ. नीतू सिंह एवं कोषाध्यक्ष पी. कश्मूर ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने सभी को शपथ दिलाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों — डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. रागिनी अग्रवाल, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. दिवाकर, डॉ. नथुन साह, डॉ. भारती, डॉ. पूर्णेंदु विमल सहित अन्य चिकित्सकों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के सफल संचालन के लिए शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि IMA केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की सेवा का मजबूत मंच है। उन्होंने चिकित्सकों से एकजुट रहकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की अपील की।वही विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि चिकित्सा पेशा सेवा का माध्यम है और संगठन की मजबूती से ही मरीजों को बेहतर लाभ मिल सकता है।वही सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने कहा कि सरकारी और निजी चिकित्सकों के समन्वय से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सकता है।वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता, पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी में है। उन्होंने कहा कि IMA केवल चिकित्सकों का मंच नहीं, बल्कि समाज और चिकित्सा व्यवस्था के बीच एक मजबूत सेतु है। अध्यक्ष डॉ. अंसारी ने कहा कि वे संगठन को और सशक्त बनाने के लिए नियमित बैठकें, चिकित्सकों के लिए सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देंगे। उनका उद्देश्य है कि जिले के सभी डॉक्टर — चाहे वे सरकारी हों या निजी — एक मंच पर आकर समन्वय के साथ कार्य करें।वही सचिव डॉ. नीतू सिंह ने भरोसा दिलाया कि संगठन को पारदर्शिता और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। वही डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलती है और ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।वही डॉ. जे.पी. सिंह ने संगठन की एकजुटता को समय की जरूरत बताते हुए युवा चिकित्सकों को आगे आने का आह्वान किया।वही पूर्व अध्यक्ष डॉ. एन. के. रजक ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि IMA गढ़वा हमेशा सेवा और सहयोग की भावना से काम करता रहा है।वही पूर्व सचिव डॉ. निशांत सिंह ने कहा कि संगठन की निरंतरता और टीमवर्क ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।वही डॉ. माहेरू यमानी ने महिला चिकित्सकों की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताया।वही डॉ. कमलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी चिकित्सकों के सहयोग की सराहना की।वही डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और शिविरों को गांव-गांव तक ले जाना चाहिए। वही डॉ. नौशाद आलम ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गढ़वा शाखा की नई कार्यकारिणी से संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।वही डॉ. शमशेर सिंह ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गढ़वा शाखा की नई टीम से चिकित्सकों में नई ऊर्जा और उत्साह आया है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी विश्वास, सहयोग और नियमित संवाद से ही संभव है।डॉ. सिंह ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि संगठन समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। वही डॉ. राकेश तरुण ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकता है।वही डॉ. रमेश गुप्ता ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गढ़वा शाखा की नई टीम से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी चिकित्सक एकजुट होकर काम करें।उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। IMA के माध्यम से चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय और अनुभवों का आदान-प्रदान होना चाहिए, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित इलाज मिल सके।
वही डॉ. स्नेह लता राज ने कहा कि चिकित्सा सेवा में संवेदनशीलता और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण है। वही कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी चिकित्सकों ने चिकित्सा सेवा को और सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
टिप्पणियाँ