गढ़वा। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुके BNT सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा ने रविवार को अपने प्रतिष्ठित व...
गढ़वा। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुके BNT सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा ने रविवार को अपने प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह “Roots & Wings” के साथ रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। यह समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और अनुशासन की उस सोच का प्रदर्शन बना, जिसने स्कूल को जिले की अग्रणी शैक्षणिक संस्थाओं में खड़ा किया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ,वही विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी।वही नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा पुराने गीतों पर नृत्य प्रस्तुत की गई। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक, (पलामू जोन) ने विद्यालय परिवार के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं का उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए कहा कि BNT सेंट मैरी स्कूल ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जोड़कर समाज को दिशा देने का काम किया है। वही विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार ने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने कहा कि यह रजत जयंती विद्यालय की निरंतर प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रमाण है। वही सचिव संचिता तिवारी ने बताया कि “Roots & Wings” थीम के जरिए बच्चों को संस्कारों से जुड़े रहकर आधुनिक शिक्षा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। वहीं निदेशक उमाकांत तिवारी ने स्पष्ट कहा कि विद्यालय का फोकस हमेशा नैतिक शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट परिणामों पर रहा है।समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक और देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रजत जयंती के अवसर पर विद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, स्मृति-चित्र, पूर्व छात्रों के अनुभव साझा करने का सत्र और सम्मान समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम में जिलेभर से शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा और व्यवसाय जगत के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि BNT सेंट मैरी स्कूल सिर्फ एक विद्यालय नहीं, बल्कि गढ़वा की शिक्षा की राजनीति में भरोसे का मजबूत नाम बन चुका है। मौके पर थाना प्रभारी सुनील तिवारी,पुलिस जवान अभिमन्यु सिंह सहित समाजसेवी शिवा गुप्ता, रजनी गुप्ता, डॉक्टर कुलदेव चौधरी आदि काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ