गढ़वा। अंतर्राष्ट्रीय साइकलिंग ट्रैक एशिया कप 2026 में झारखंड के साइकिलिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया...
गढ़वा।अंतर्राष्ट्रीय साइकलिंग ट्रैक एशिया कप 2026 में झारखंड के साइकिलिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एसडीएटी वेलोड्रोम, वैंडल्लूर में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक—3 स्वर्ण और 3 कांस्य—जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सरिता कुमारी ने टीम स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत स्प्रिंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं गढ़वा के उभरते खिलाड़ी अमीर रियाज ने टीम स्प्रिंट और व्यक्तिगत स्प्रिंट दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। सबसे शानदार प्रदर्शन विकास उरांव का रहा, जिन्होंने टीम स्प्रिंट और व्यक्तिगत स्प्रिंट स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का परचम एशिया स्तर पर लहराया।इस उपलब्धि पर सांसद विजय हांसदा, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, झारखंड साइकलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अमलन कुसुम सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। चुनावी माहौल के बीच यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है और खेल के क्षेत्र में झारखंड की मजबूत पहचान को दर्शाती है।मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह राज्य के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।वही झारखंड साइकलिंग संघ के सचिव शैलेंद्र पाठक ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है। संघ आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगा।वही प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि गढ़वा और झारखंड के खिलाड़ियों ने पूरे राज्य को गर्व का अवसर दिया है। इससे आने वाली पीढ़ी खेल के प्रति प्रेरित होगी।वही झामुमो क्रीड़ा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि एशिया कप में 6 पदक जीतना ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह साबित करता है कि झारखंड के खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और भविष्य में और बड़ी सफलताएँ हासिल करेंगे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ