अंक आपको नौकरी दिला सकते हैं लेकिन संस्कार आपको सम्मान दिलाते हैं-निदेशक गढ़वा। स्थानीय जीएन कान्व...
अंक आपको नौकरी दिला सकते हैं लेकिन संस्कार आपको सम्मान दिलाते हैं-निदेशक गढ़वा। स्थानीय जीएन कान्वेंट (10+2)स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। उनके लिए आशीर्वाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकतम छात्र- छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं और 9वीं के छात्र छात्राओं ने समस्त विद्यार्थियों को तिलक, पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत एवं आसन ग्रहण कराया। विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी,उपप्राचार्य बसंत ठाकुर व अन्य वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।अपने संबोधन में निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि हर विद्यार्थी के जीवन में कुछ पल ऐसे आते हैं जो उन्हें गहराई से भाव भर देते हैं।इन्हीं खास पलों में से एक है कक्षा 12वीं का आशीर्वाद सह विदाई समारोह। जब छात्र अपने विद्यालय की यादों को संजो कर एक नए सफर की ओर बढ़ते हैं। यह समय उत्साह, भावना और नई उम्मीद से भरा होता है।यह जोश व जिद का उम्र और पड़ाव होता है यदि इस उम्र में अपने को संतुलित कर लिया गया तो भविष्य स्वर्णिम बन जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को न केवल किताबों का ज्ञान देता है बल्कि जीवन की महत्वपूर्ण सबक, संघर्ष, मित्रता और संभावना की सीख भी देती है। विद्यालय के उपप्राचार्ज बसंत ठाकुर ने कहा कि जीवन की राह आसान नहीं होती। आगे चुनौतियां आएंगी, असफलताएं भी मिलेंगे लेकिन उनसे घबराना नहीं है।हमें हमेशा यह पंक्ति याद रखनी चाहिए लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। सब परिश्रम और ईमानदारी से किया गया प्रयास आपको अवश्य सफलता तक पहुंचाएगा। जहां भी जाए अपने माता-पिता व गुरुजनों और इस विद्यालय का नाम रोशन करें। विनम्र बने रहें। सीखते रहें और अपने भीतर के इंसान को कभी मरने ना दे। अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- ईश्वर करें आप अपने सपनों को साकार करें और समाज व देश के लिए उपयोगी नागरिक बने।अच्छे कार्य के लिए उज्जवला कुमारी, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार, संध्या कुमारी, सलोनी,भाग्यश्री,रूपांजली, पलक अग्रवाल,आरणा,प्रतिभा,जिया आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जूनियर विंग के द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सामूहिक भोजन के उपरांत कार्यक्रम समाप्त किया गया। मंच संचालन प्रतीक कुमार, मोहित कुमार रीति कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एग्जाम इंचार्ज खुर्शीद आलम ने किया।सभी कार्यक्रम नीरा शर्मा के देख रेख में किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने भी स्कूल अवधि में बिताए अपने संस्मरण को व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष प्रसाद, वीरेंद्र शाह, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, शिवानी कुमारी, वर्षा कुमारी, शालिनी कुमारी,सरिता दुबे,शालिनी कुमारी, सुनीता कुमारी, श्वेता कुमारी,आदि की भूमिका सराहनीय रही।
टिप्पणियाँ