गढ़वा । शहर के कल्याणपुर स्थित आर. पी. नर्सिंग कॉलेज में आज शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह सरस्वती पूजनोत्सव मनाया गया ...
गढ़वा । शहर के कल्याणपुर स्थित आर. पी. नर्सिंग कॉलेज में आज शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह सरस्वती पूजनोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मां शारदे की विधिवत पूजा अर्चना कर किया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है । हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है । साथ ही वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हम लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने वाली मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है । उन्होंने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाया जानेवाला राष्ट्रीय आयोजन है । तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा । जय हिंद जैसे नारों से प्रेरित करते हुए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की नींद उड़ा दी थी। आज हम सभी उनकी 130 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं । उनका जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था । महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस का जीवन कठोर त्याग में बीता जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक है । वह चाहते तो आईसीएस की प्रतिष्ठित नौकरी कर आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकते थे लेकिन अंग्रेजों के चंगुल से भारत को आजाद करने की तमन्ना के कारण ही हम सभी आजाद जीवन व्यतीत कर रहे हैं ।जलियांवाला बाग कांड के बाद वह स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल हो गए । मां भारती के ऐसे सपूत को हमें नमन करना चाहिए । बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिली है उसकी रक्षा करने की क्षमता बनाए रखना होगा ।डॉक्टर केशरी ने विद्यार्थियों से मन लगाकर ज्ञान अर्जित करने और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की । कार्यक्रम के अंत में सबों के बीच प्रसाद वितरण किया गया । कॉलेज को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था ।मौके पर कॉलेज के निदेशक विकास केशरी, प्राचार्य मनु जेम्स, प्रद्युम्न कुमार गुप्ता, प्रीति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, विभा कुमारी, सचिन कुमार, गुंजन कुमार वर्मा, शशि शेखर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव, शिवम चौधरी, राहुल कुमार, दीपक कुमार शर्मा, संतोष कुमार सहित काफी संख्या में छात्र - छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ