गढ़वा/रांची। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य और सफल समापन शनिवार को हुआ। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अ...
-
महाराष्ट्र ने 5 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
-
उड़ीसा ने 3 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक के साथ प्रथम रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।
-
वहीं मेजबान झारखंड ने 3 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर द्वितीय रनर-अप बनते हुए राज्य का मान बढ़ाया।
समापन समारोह में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समापन अवसर पर आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों के 24 घंटे के समर्पित योगदान की सराहना की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और जो खिलाड़ी मामूली अंतर से पदक से चूक गए, उन्हें कमियों की पहचान कर अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विजेता राज्यों, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है, आने वाले समय में ये खिलाड़ी देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।”इसके साथ ही शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल भावना और अनुशासन को मजबूत करती है।परियोजना निदेशक शशि रंजन ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने भी सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड आने वाले वर्षों में तीरंदाजी सहित अन्य खेलों में भी राष्ट्रीय पहचान बनाएगा।समारोह में प्रमुख रूप से एसजीएफआई फील्ड ऑफिसर राकेश कुमार सिंह, भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण चिरिकुरी, रविशंकर (मुख्य प्रशिक्षक), हरेंद्र सिंह (संयुक्त सचिव, झारखंड तीरंदाजी संघ), मनजीत मल्लिक (अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक), योगेंद्र राणा (अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक) तथा मनोज कुमार की उपस्थिति रही।प्रतियोगिता के सफल आयोजन और झारखंड के शानदार प्रदर्शन से राज्य में खेल प्रतिभाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ