गढ़वा। जिला वेटलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर एवं यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग ल...
गढ़वा। जिला वेटलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर एवं यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिले से 6 सदस्यीय बालक टीम आज रांची के खेल गांव के लिए रवाना हुई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची स्थित खेल गांव में आयोजित की जा रही है, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। जिले से रवाना हुए खिलाड़ियों में आयुष कुमार सिंह, अभय कुमार, अमित सिंह, सत्यम पाठक, ईशान कुमार एवं सन्नी कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को जिले के खेल संघ पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, गढ़वा जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष बृजेश तिवारी, ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, पिंटू गुप्ता, उमेश सहाय, विजय केसरी, संतोष केसरी, किशोर कुणाल, निलेश कुमार, दीपक कुमार, अरविंद दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, सुशील तिवारी, अजयकांत, रमाशंकर सिंह,नप निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी सहित जिले के कई खेल प्रेमी का नाम शामिल है।इस खुशी के अवसर पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल ने कहा कि, “गढ़वा के युवा खिलाड़ी निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को नई पहचान दिलाएंगे।”वहीं युवा खेलप्रेमी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि, “जिले में वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान उत्साहजनक है। संघ और अभिभावकों के सहयोग से खिलाड़ी निश्चित रूप से पदक जीतकर गढ़वा का नाम रोशन करेंगे।”वही नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने खिलाड़ियों की रवानगी पर कहा कि,“गढ़वा के युवा खिलाड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर स्तर पर सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।” इस पूरे आयोजन एवं खिलाड़ियों की रवानगी से जुड़ी जानकारी गढ़वा जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह ने दी।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ