गढ़वा।केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा का 38वां वार्षिक मिलन समारोह अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मणिकर्णिका गु...
गढ़वा।केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा का 38वां वार्षिक मिलन समारोह अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मणिकर्णिका गुप्त विद्या वाटिका, रंका मोड़ के प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत समाज के बड़ी सदस्य सुशील केसरी निर्मल केसरी अध्यक्ष संतोष केसरी सरजू केसरी रविंद्र केसरी विजय केसरी महावीर केसरी,पूनम केसरी, इंदु केसरी, प्रदीप केसरी,रवि केशरी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ एवं विशेष पूजा-अर्चना कर कश्यप ऋषि जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर की गई। पूजन उपरांत समाज का ध्वज को समाज के अध्यक्ष संतोष केसरी के द्वारा फहराया गया, जिसके बाद अध्यक्ष संतोष केसरी एवं एवं समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ,महिला सदस्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर सभा का शुभारंभ किया गया।इस मिलन समारोह के अंतर्गत एक दिन पूर्व 24 जनवरी (शनिवार) को वृंदावन वाटिका मैरिज गार्डन, छठ घाट बायपास रोड में बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें 7 से 9 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए 50 मीटर दौड़, 10 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए बैलून ड्रेस प्रतियोगिता, 14 से 25 वर्ष की बालिकाओं के लिए घड़ा फोड़ प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर एवं बिंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य समारोह के दिन प्रातः 8:00 बजे हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण, 9:30 बजे झंडू तोलन कार्यक्रम, प्रसाद वितरण नाश्ते का व्यवस्था तथा 10:00 बजे से सभा की कार्यवाही अध्यक्ष संतोष केसरी के द्वारा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर बाहर से आये हुए विशिष्ट अतिथियों, समाज के वरिष्ठ सदस्यों,को सम्मान की गई। केसरवानी वैश्य सभा, महिला सभा, तरुण सभा, विवाह परिचय समितिबके प्रदीप केसरी संरक्षक, विवाह परिचय समिति के नेतृत्व में गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत किया गया एवं अध्यक्ष संतोष केसरी जी ने अपने स्वागत भाषण में समाज की शिक्षा, संस्कार, एकता एवं सामाजिक उत्थान पर विशेष जोर दिया।सभा मेंमहामंत्री द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन,कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय विवरण, प्रस्तुत की गई।समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, इंजीनियर, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 1.00 बजे दोपहर से भोजन एंवमदोपहर 2:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया जिससे कि कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया।समारोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, बच्चों में संस्कार और समाज के प्रति जुड़ाव ने यह संदेश दिया कि केसरवानी समाज न केवल परंपराओं को संजोए हुए है, बल्कि शिक्षा, संस्कृति,समाज सेवा,ब्लड डोनेशन कश्यप मुनि समारोह, होली मिलन समारोह, महिलाओं का सावन महोत्सव, महिलाओं का डांडिया नृत्य, समय-समय पर छठ पूजा के लिए प्रसाद वितरण भगवान राम जन्मभूमि के दिन प्रसाद वितरण जैसे कार्य और एकता के माध्यम से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।दोपहर एवं रात्रि में सामूहिक भोज के पश्चात अध्यक्ष संतोष केसरी जी ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की।यह मिलन समारोह समाज में एकता, संस्कार, महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रेरणादायक संदेश छोड़ गया।इस मौके पर मुख्य रूप से समाज के संरक्षक सरजू प्रसाद केसरी, द्वारका प्रसाद केसरी, विजय प्रसाद केसरी,बिनोद केशरी,नान्हू प्रसाद केसरी, चंचला केसरी, सभा के उपाध्यक्ष रवि केसरी, रविंद्र केसरी, महामंत्री मंटू केसरी मंत्री नंदन केसरी,मंत्री अमित केसरी बंटी,, विवेक केसरी,कोषाध्यक्ष विनोद केसरी सह कोषाध्यक्ष कुंदन केसरी,उमेश केशरी भंडार मंत्री, राम जी केशरी, भंडार आपूर्ति मंत्री ,मुकेश केशरी संगठन मंत्री, विजय केसरी,विजय जेनरल, तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम केसरी ,उपाध्यक्ष आकाश केसरी, नमन केसरी ,महामंत्री शुभम केसरी, शिवम केसरी महिला समिति के अध्यक्ष मीरा देवी, उपाध्यक्ष ललिता केसरी, कोषाध्यक्ष शकुंतला केसरी ,कार्यकारिणी सदस्य गायत्री देवी ,लक्ष्मी केसरी, विवाह परिचय समिति के संरक्षक प्रदीप केसरी, संयोजक मुकेश केसरी ,मोहल्ला प्रतिनिधि मनीष केसरी ,गणेश केसरी, विवेकानंद केसरी, रवि रंजन केसरी, पिंटू केसरी ,सुमित केसरी, जयंत केसरी ,संदीप केसरी, तुषार केसरी, अरविंद केसरी, बूटन बाबू सररर्फ,संदीप केसरी, ओंकारनाथ केसरी ,बिट्टू केसरी, अशोक केसरी,ओखड़गाड़ा, विकास केसरी एवं सम्मानित सदस्य सुशील केसरी,विजय केसरी, दशरथ केसरी, महावीर केसरी, मनोज केसरी, संजय केसरी विजय चाय दुकान, मनीष केसरी, ज्योति प्रकाश ,डॉक्टर पतंजलि केसरी ,सोनू केसरी ,राज किरण केसरी, राजेश बाबू सर्राफ, अजय केसरी, वीरेंद्र केशरी, पांडु, रामकृष्ण केसरी ,छोटू केसरी, विजय केशरी, अशोक केशरी, ताईद चुन्नू केसरी अरविंद केशरी, अरविंद कार्ड कृष्ना केसरी,बबलू केशरी, अजय केसरी शंभू केसरी, ध्रुव केसरी, महेंद्र बाबू सराफ, गोलू केसरी, कन्हैया लाल केसरी, कन्हैया इलेक्ट्रॉनिक,अमन केशरी अमन जल, कमल केसरी,कमल हार्डवेयर, दुलु केसरी प्रभा सैनिटरी,सनातन केशरी, पंकज केसरी,आदित्य प्रकाश ,दिव्य प्रकाश, संदीप केसरी, राहुल रंजन केसरी, रवि केसरी रवि साड़ी सेंटर, टिंकू बाबू सराफ ,निशु केसरी ,सुरेश केसरी विनोद मनिहारी, विनोद केसरी ,ओंकार नाथ केसरी महिलाओं में नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त मीना देवी संध्या केसरी सीमा केसरी लक्ष्मी केसरी गायत्री केसरी गिरिजा देवी विवेक केसरी की मां, वार्ड पार्षद अंजू देवी काफी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ