गढ़वा। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाताओं की जागरूकता पर...
गढ़वा। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मतदाताओं की जागरूकता पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक मदन केशरी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस हम सभी मना रहे हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोगों को खासकर युवा और वह भी पहली बार वोट देने वालों को चुनाव में भाग लेने के लिए व उन्हें प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को यह समझना है कि वोट देना उनकी बुनियादी अधिकार और है कर्तव्य है जो संविधान द्वारा प्रदत है और लोकतंत्र में एक अहम जिम्मेदारी भी है। इसी दिन 1950 में भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। इसलिए आज के दिन चुनाव आयोग को भी सम्मान दिया जाता है जो देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का काम करता है। इस वर्ष का
थीम मेरा भारत मेरा वोट है। यह थीम बताती है कि हर नागरिक का वोट संविधान के अंतर्गत महत्वपूर्ण है।आम लोगों को लोकतंत्र की प्रक्रिया में निश्चित रूप से बढ़कर भाग लेना चाहिए। भारत एक विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां नागरिकों को अपने नेता चुनने का अधिकार है।वोट के माध्यम से ही लोगों को ऐसे प्रतिनिधि चुनने का मौका देता है जो विकास का काम करें, जन सुविधाओं को बेहतर बनाएं और समाज की समस्याओं का समाधान करें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिकों को यह याद दिलाता है कि हर एक वोट की अहमियत होती है और यही वोट देश का भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है। उपप्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र का पर्व है।यह दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारियों को भी एहसास कराता है।यदि हर नागरिक ईमानदारी और समझदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें तो भारत का लोकतंत्र और अधिक सशक्त तथा मजबूत बन सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष प्रसाद, वीरेंद्र शाह, विकास कुमार, दिनेश कुमार, नीरा शर्मा,सरिता दुबे, नीलम कुमारी, वर्षा कुमारी, चंदा कुमारी, शिवानी कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक खुर्शीद आलम द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षक समूह ने स्वस्थ और नेक मतदान हेतु शपथ ली।
टिप्पणियाँ