गढ़वा। गढ़वा में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में खेल का रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। झामुमो के प्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ समाजसेवियो...
गढ़वा।गढ़वा में आयोजित क्रिकेट मुकाबले में खेल का रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। झामुमो के प्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की विधिवत शुरुआत कराई। पहला मुकाबला शाहनवाज 11 बनाम मोहसिन 11 नवादा के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।टॉस जीतकर नवादा 11 ने शाहनवाज 11 को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शाहनवाज 11 की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 75 रन का स्कोर खड़ा किया। यह स्कोर भले ही सामान्य प्रतीत हो रहा था, लेकिन नवादा 11 के लिए यह लक्ष्य पहाड़ जैसा साबित हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा 11 की पूरी टीम मात्र 43 रन पर ऑल आउट हो गई।इस मुकाबले के हीरो राज सिंह रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम को हार के मुंह से निकालकर जीत दिलाई। उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मासूम खान के हाथों उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान मैदान पर खेल भावना, उत्साह और दर्शकों की भारी मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम ने कहा कि “खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मजबूत मंच देते हैं।”वही वरिष्ठ समाजसेवी सह ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल ने कहा कि “गढ़वा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को निखारने और जिले का नाम रोशन करने का अवसर देती हैं।”वही झामुमो खेल मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि“खेल मोर्चा का उद्देश्य गांव-गांव से प्रतिभाओं को सामने लाना है। खिलाड़ियों का उत्साह देखकर भविष्य उज्ज्वल नजर आता है।”वही केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर आलम ने कहा कि“खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। सभी खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।”वही निवर्तमान जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहा कि “इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं।”वही प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा फुजैल अहमद ने कहा कि “युवाओं को खेल से जोड़ना समय की मांग है। झामुमो हमेशा खेल और खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहेगी।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो नेता जवाहर पासवान, झामुमो नेता चंदन जायसवाल, झामुमो नेता शादाब खान, मनोज तिवारी, महफूज कुरैशी, उमेश विश्वकर्मा, वसीम खान, मिनाज खान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे।खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।




टिप्पणियाँ