गढ़वा। अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 10 जनवरी (शनिवार) को 104वें सप्ताह में प्रसाद रूप...
गढ़वा।अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 10 जनवरी (शनिवार) को 104वें सप्ताह में प्रसाद रूपी भोजन वितरण एवं कंबल वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच पूड़ी-सब्जी, बूंदिया के रूप में स्वादिष्ट भोजन एवं कंबल वितरित किए गए। सेवा कार्य की शुरुआत भगवान श्री हनुमान को भोग अर्पित कर की गई।यह सेवा कार्यक्रम स्वर्गीय राम लला अग्रवाल की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की गई। आयोजन M/S रामलला ओम प्रकाश के प्रोपराइटर ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल एवं चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।मौके पर ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि “पिता जी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा कर पाना हमारे लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।”वही श्रीप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि “सेवा का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा, यही परिवार का संकल्प है।”वही राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि“भोजन और कंबल पाकर लोगों के चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”वही चन्द्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है।”वही आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि “युवाओं को भी सेवा कार्यों से जुड़ना चाहिए, तभी समाज मजबूत बनेगा।”वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि “सेवा में परिवार के सभी सदस्यों की सहभागिता गर्व की बात है।”वही रचित अग्रवाल ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम हमें संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।”वही अंकिता अग्रवाल ने कहा कि“जरूरतमंदों के लिए किया गया छोटा सा प्रयास भी बड़ी राहत बन जाता है।”वही दीपाली अग्रवाल ने कहा कि“सेवा के माध्यम से ही सच्ची खुशी मिलती है।”वही रूचि अग्रवाल ने कहा कि:“महिलाओं की भागीदारी से सेवा और भी प्रभावी बनती है।”वही स्वेता अग्रवाल ने कहा कि“मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।”वही अंवेशा अग्रवाल ने कहा कि“सेवा कार्य में शामिल होकर आत्मिक संतोष मिलता है।”वही सोनी गुप्ता ने कहा कि“ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।”वही विनीता आनंद ने कहा कि“ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।”वही शोभा कश्यप ने कहा कि “अग्रवाल परिवार की यह पहल प्रेरणादायी है।”कार्यक्रम में ओम प्रकाश अग्रवाल, श्रीप्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, अंवेशा अग्रवाल, सोनी गुप्ता, विनीता आनंद, शोभा कश्यप, सौम्य श्रेष्ठ, अथर्व अग्रवाल, रुद्राछ अग्रवाल, अंश अग्रवाल सहित कई लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकती दिखी।
टिप्पणियाँ