वैल्यू एजुकेशन पर केंद्रित रही कार्यशाला, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित गढ़वा। जीएन कान्वेंट सीन...
वैल्यू एजुकेशन पर केंद्रित रही कार्यशाला, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित गढ़वा। जीएन कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में सत्र की पांचवीं एवं अंतिम इनहाउस टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, मूल्य आधारित शिक्षा और बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप तैयार करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार पांडेय, विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद मदन प्रसाद केशरी एवं उपप्रधानाचार्य बसंत ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सीनियर वर्ग की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में मधुर स्वागत गान प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।विद्यालय निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि को बुके, शाल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।मौके पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने कहा—“टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशालाएं शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। इससे शिक्षक नई शिक्षण तकनीकों से जुड़ते हैं, छात्रों के साथ बेहतर तालमेल बना पाते हैं और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठता है। शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें शिक्षक को समय के अनुसार स्वयं को लगातार अपडेट करना जरूरी है।”उन्होंने शिक्षकों को समाज निर्माण की धुरी बताते हुए मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष बल दिया।वही विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा—“एसडीएम द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझाव विद्यालय परिवार के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। प्रशिक्षित शिक्षक ही छात्रों की जरूरतों को समझकर उन्हें रुचिकर और प्रभावी तरीके से शिक्षा दे सकते हैं। टीचर्स ट्रेनिंग न केवल सैद्धांतिक बल्कि जीवन से जुड़ी व्यवहारिक शिक्षा के नए रास्ते खोलती है।”उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यशाला का मुख्य विषय “वैल्यू एजुकेशन” रहा। रिसोर्स पर्सन के रूप में पीजीटी शिक्षिका नीरा शर्मा एवं टीजीटी शिक्षक खुर्शीद आलम ने विषय की प्रस्तुति दी, जो अत्यंत कर्णप्रिय, सुग्राह्य एवं शिक्षकों के लिए व्यवहारिक रूप से उपयोगी रही।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को शाल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्ण कुमार ने कुशलता से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष प्रसाद ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यशाला के समापन की घोषणा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक वीरेंद्र शाह, मुकेश भारती, दिनेश कुमार, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, सीमा वर्मा, प्रिंस कुमार, शालिनी कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा। वहीं स्लाइड प्रस्तुति में श्रेया आनंद की भूमिका अत्यंत कौशलपूर्ण और प्रशंसनीय रही।
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं