गढ़वा।कड़ाके की ठंड में मानवता की गर्माहट बिखेरते हुए लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन ने एक बार फिर सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण प्रस...
गढ़वा।कड़ाके की ठंड में मानवता की गर्माहट बिखेरते हुए लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन ने एक बार फिर सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य विनय कश्यप के पूज्य पिता स्वर्गीय गोपाल प्रसाद कश्यप की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम न सिर्फ एक सामाजिक दायित्व था, बल्कि स्मृतियों को सेवा के माध्यम से जीवंत रखने का भावुक प्रयास भी रहा।वैसे तो लायंस क्लब गढ़वा हर वर्ष ठंड के मौसम में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण करता रहा है, लेकिन आज का यह कार्यक्रम विशेष रूप से भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। शहर के अलग-अलग जगहों में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर जो सुकून और खुशी झलकी, वही इस सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार था।कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि विनय कश्यप द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर यह सेवा कार्य निरंतर किया जाता है, ताकि उनकी स्मृति समाजसेवा के रूप में सदैव जीवित रहे। इस पुनीत अवसर पर लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के कई पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा कार्य में सहभागी बने।मौके पर विनय कश्यप (वरिष्ठ सदस्य ) ने कहा कि:“पिता जी की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना मेरे लिए भावनात्मक संतोष का विषय है। उनकी सीख थी कि इंसान का सबसे बड़ा धर्म सेवा है।”वही जयशंकर ब्रेजीयर (अध्यक्ष, लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन) ने कहा र:“लायंस क्लब का उद्देश्य ही समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। आज का यह कार्यक्रम सेवा और संस्कार का सुंदर संगम है।”वही हर्ष अग्रवाल ने कहा कि:“सेवा के माध्यम से किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही लायंस क्लब की असली पहचान है।”वही अमित कश्यप ने कहा कि:“कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। इस पुण्यतिथि पर किया गया कंबल वितरण न केवल एक नेक पहल है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि सेवा से बढ़कर कोई श्रद्धांजलि नहीं होती।”वही आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि:“ठंड में एक कंबल किसी के लिए सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।”वही नीरज कमलापुरी ने कहा कि:“जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर उनके चेहरे पर आई मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष जयशंकर ब्रेजीयर, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अमित कश्यप, नीरज कमलापुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।
टिप्पणियाँ