गढ़वा : उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2025...
गढ़वा : उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2025 में झारखंड के साइकिल सवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दिन तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ झारखंड ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 23 नवंबर तक उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। झारखंड साइकिलिंग संघ के नेतृत्व में राज्य से कुल 28 राइडर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। झारखंड के खिलाड़ियों ने दिलाए तीन कांस्य पदक
अमीर रियाज ने मैन एलीट वर्ग की 200 मीटर फ्लाइंग स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।नारायण महतो ने मैन जूनियर वर्ग की 200 मीटर फ्लाइंग स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।पवन उरांव ने सब जूनियर वर्ग की स्क्रैच रेस में कांस्य पदक जीतकर झारखंड का परचम लहराया।
इन पदकों ने यह साबित कर दिया कि झारखंड के खिलाड़ी कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, प्रशिक्षिका प्रोन्नति रानी, जितेंद्र महतो, टीम प्रबंधक रणवीर सिंह और सह-प्रबंधक ओम प्रकाश गुप्ता को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया।राज्य का नाम रोशन करने पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपायुक्त देवघर नमन प्रियस लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, सीईओ (JSSPS) एन. के. झा, पुष्पा हसन, शि. डी. सिंह, नीतीश कुमार निशांत, रितेश कुमार झा, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, राजेश कुमार यादव, आशु भाटिया, सतविंदर कौर, राजकुमार मेहता, चंद्र बहादुर सिंह, पंकज अग्रवाल, अनिता कुमारी, तस्लीम खान सहित विभिन्न जिला संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। आने वाले दिनों में झारखंड के खिलाड़ी और भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदकों की संख्या बढ़ाएंगे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ