गढ़वा। CMD, REC Limited सह नीति आयोग जिला प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव दो दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे, जहां परिसदन भवन में उन्हो...
गढ़वा। CMD, REC Limited सह नीति आयोग जिला प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव दो दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे, जहां परिसदन भवन में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, सड़क, समाज कल्याण सहित नीति आयोग के प्रमुख इंडिकेटरों पर विशेष फोकस करते हुए लो परफॉर्मिंग क्षेत्रों में सुधार के निर्देश दिए गए। उपायुक्त दिनेश यादव ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन कर योजनाओं के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाया जाएगा। मौके पर बैठक में उपस्थित अधिकारीगण: उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. जे.एफ. कैनेडी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम), कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, PPIA गढ़वा, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।वही नीति आयोग की टीम ने गढ़वा जिले के खजुरी-लगमा क्षेत्र में कृषि गतिविधियों, चिनियाँ प्रखंड स्थित चिरका डैम और CHC चिनियाँ का दौरा किया। टीम का नेतृत्व CMD, REC लिमिटेड सह जिला प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।निरीक्षण में जिले की कृषि स्थिति संतोषजनक पाई गई। किसानों द्वारा उन्नत खेती, पशुपालन और बायोगैस का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आय में वृद्धि हुई है। योजनाओं के प्रभाव से एक किसान ने 8 एकड़ में 6–6.5 लाख रुपये वार्षिक आय की जानकारी दी।चिरका डैम में केज एक्वाकल्चर मॉडल को टीम ने सराहा। इस ‘नीली क्रांति’ से 165 आदिवासी परिवारों को रोजगार मिला है। अब तक 12 टन मछली की बिक्री हो चुकी है, जबकि 40–50 टन मछली तैयार है। इससे पलायन रुका है और पोषण स्तर में सुधार हुआ है।इसके बाद CHC चिनियाँ का औचक निरीक्षण किया गया, जहां सीमित संसाधनों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।यह दौरा कृषि, मत्स्य और स्वास्थ्य के समन्वित विकास का सशक्त उदाहरण बना। ...........गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।
...........





टिप्पणियाँ