गढ़वा । उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियन...
गढ़वा। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप–2025 के पहले ही दिन झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिन झारखंड ने दो रजत पदक जीतकर यह साफ कर दिया कि राज्य के साइकिलिस्ट राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से अपनी पहचान बना रहे हैं।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 23 नवंबर तक उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में आयोजित की जा रही है।
झारखंड की ‘गोल्डन गर्ल’ सरिता कुमारी का जलवा
झारखंड की स्टार साइकिलिस्ट सरिता कुमारी ने महिला सीनियर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए
टाइम ट्रायल 1 किलोमीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।सरिता के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह झारखंड की “गोल्डन गर्ल” क्यों कही जाती हैं।
महिला जूनियर टीम ने दिखाया दम
महिला जूनियर वर्ग में झारखंड की टीम ने भी जबरदस्त तालमेल और संघर्ष का परिचय दिया।काजल कुमारी, सिंधु लता हेंब्रम, निकिता सोरेंज एवं संजू कुमारी की टीम ने टीम परसूट 4 किलोमीटर स्पर्धा में शानदार रेस लगाते हुए रजत पदक हासिल किया।
पहले दिन का शानदार प्रदर्शन
झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में राज्य से कुल 28 राइडर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
पहले ही दिन दो रजत पदक जीतकर झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की है और आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगा दी है।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिली बधाइयाँ
पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करने पर
खिलाड़ियों (राइडर) के साथ-साथ
प्रशिक्षक – रामकुमार भट्ट, प्रोन्नति रानी दास, जितेंद्र महतो एवं टीम प्रबंधक – रणवीर सिंह और ओम प्रकाश गुप्ता को चारों ओर से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
सम्मान और शुभकामनाओं का सिलसिला
पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से—राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा,उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियस लकड़ा,
झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक,महासचिव शैलेंद्र पाठक,कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह,
उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार,सीईओ (JSSPS) कुमार राठौर,पुष्पा हसन, शि. डी. सिंह, नीतीश कुमार निशांत, रितेश कुमार झा, दिलीप गुप्ता, शशिकांत पांडे, दीपक हेंब्रम, राजेश कुमार यादव, आशु भाटिया, सतविंदर कौर, राजकुमार मेहता, चंद्र बहादुर सिंह, पंकज अग्रवाल, अनिता कुमारी, तस्लीम खान सहितजिला संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आगे और पदकों की उम्मीद
राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की यह शानदार शुरुआत आने वाले दिनों में और पदकों की उम्मीद जगा रही है। राज्य की पूरी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और हर स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार नजर आ रही है।
उक्त जानकारी: शैलेंद्र कुमार पाठक महासचिव झारखंड साइकिलिंग संघ ने दी।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ