गढ़वा। गढ़वा की धरती पर पहली बार आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता महा मिलन समारोह की तैयारी पूर्ण हो गई है। रविवार को गढ़वा की फिजाओं ...
गढ़वा। गढ़वा की धरती पर पहली बार आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता महा मिलन समारोह की तैयारी पूर्ण हो गई है। रविवार को गढ़वा की फिजाओं में क्षत्रियों की शौर्य और वीरता की गाथा गूंजेगी। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और बतौर विशिष्ट अतिथि चतरा के पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह राजपूतों की आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव क्षत्रिय वीरों की गाथाओं को अपने सुरों के उतारकर लोगों तक पहुंचाएगी।शनिवार को क्षत्रिय गौरव एकता के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल के मैदान में पहुंचकर महामिलन की तैयारियों का निरीक्षण किया। पाया गया कि तैयारी पूर्ण हो गई है। गौरव एकता के कार्यकर्ताओं ने क्षत्रिय समाज के सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ महानुवाओं को कार्यक्रम में अवश्य पधारने की अपील की है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि महामिलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम और मां भवानी की विधिवत पूजा अर्चना से होगी। शंख ध्वनि के माध्यम से निर्विघ्न कार्यक्रम पूर्ण होने की कामना ईश्वर से की जाएगी। मुख्य अतिथि के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ समाजसेवी शारदा महेश प्रताप देव की अध्यक्षता में मंचीय
कार्यक्रम का श्रीगणेश होगा। मंच पर राजपूत समाज के स्थानीय समाजसेवियों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व एवं वर्तमान विधायकों, क्षत्रिय गौरव एकता के प्रमुख कार्यकर्ताओं और मातृ शक्ति स्वरूपा क्षत्राणियों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। कार्यक्रम का शानदार संचालन तेजस्वी, ओजस्वी, बालिकाओं, युवतियों की प्रेरणा स्रोत, बौद्धिक प्रखरता की संजीवनी क्षत्रिय समाज की जानी मानी बेटी सिया सिंह करेंगी। कार्यक्रम में क्षत्रिय महिला वक्ता भी राष्ट्र रक्षा में अपनी भूमिका पर प्रकाश डालेगी। स्थल निरीक्षण के दौरान चुन्नू सिंह, अमरेंद्र सिंह, बबन सिंह, जितेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह, अनिल सिंह, विश्व विजय सिंह, सच्चिदा सिंह, सुदर्शन सिंह, अजय सिंह, डीएन सिंह, प्रमोद सिंह, लड्डू सिंह, भूषण प्रताप देव, लक्की सिंह, कृपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।गढ़वा जिले की खबरों के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें।





टिप्पणियाँ