गढ़वा : शहर के मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल में मानवता और सेवा भावना को समर्पित मेगा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शि...
गढ़वा :शहर के मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल में मानवता और सेवा भावना को समर्पित मेगा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार पांडे, उद्घाटनकर्ता डॉ इमरान अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी तथा डीएस डॉ माहेरू यमानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।शिविर में युवाओं, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते
हुए कुल 35 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं में अकीब अंसारी, मोकामिल अंसारी, डॉ मुस्तकीम अंसारी, बिलाल अंसारी, प्रफुल पांडे, नित्यानंद पांडे, अभिषेक कुमार चौबे, रवि रंजन कुमार, आनंद कुमार मिश्रा, अंकित कुमार, शुभम कुमार मिश्रा, डॉ दीपक सिंहा,अंकुश कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, अंशुमन कुमार, नितेश तिवारी, डॉ राशीद अंसारी, इकबाल अंसारी, प्रबा आशमी, नेहाल अहमद, अमित कुमार, पंकज कुमार, शलिम असरफ, डॉ उमरान अंसारी, डॉ मुसर्रत यमानी, नसीम अंसारी, सुनेश्वर सिंह, शुभम विश्वकर्मा, कुर्बान अंसारी, इबरार अंसारी, सोनू कुमार पाल, अभिषेक श्रीवास्तव, एजाज अंसारी एवं अकबर अंसारी शामिल रहे।कार्यक्रम अस्पताल के संस्थापक डॉ यासीन अंसारी की अध्यक्षता तथा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरशद अंसारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों व रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।मंचासीन अतिथियों में विनोद पाठक, अध्या शंकर पांडे, नसीम अख्तर, बनारसी मिश्रा, विजय केसरी, नंद कुमार गुप्ता, अंजन विश्वकर्मा, सुशील केसरी, फरीद खान, अब्दुल्लाह हक अंसारी, उपेंद्र सिंह, तनवीर आलम, मासूम खान, अरुण पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही नसीमा खातून, मुस्तरी बेगम, अनीता दत्त, मदनी खान, डॉ असजद अंसारी, डॉ नौशाद आलम, डॉ मोनाजीर, डॉ टी. पीयूष, डॉ यासीन अंसारी, डॉ माहेरू यमानी, आयात फातिमा, डॉ आजाद, तैमा अरशद, ताहा अरशद, अबान अंसारी व डॉ मुसर्रत यमानी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार पांडे ने कहा कि:“रक्तदान महादान है। तैबा हॉस्पिटल द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे शिविरों से जरूरतमंदों को समय पर जीवनरक्षक रक्त मिल पाता है।” वही उद्घाटनकर्ता डॉ इमरान अंसारी ने कहा कि:“युवाओं और चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहा है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।”वही विशिष्ट अतिथि सीएस डॉ जॉन एफ कैनेडी ने कहा कि: “नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होती है। तैबा हॉस्पिटल का यह प्रयास सराहनीय है।”वही डीएस डॉ माहेरू यमानी ने कहा कि:“आपात स्थितियों में रक्त की उपलब्धता जीवन बचाती है। ऐसे शिविर लगातार होते रहने चाहिए।”वही संस्थापक डॉ यासीन अंसारी ने कहा कि:“तैबा हॉस्पिटल समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी रक्तदाताओं और अतिथियों का आभार।”वही सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक ने कहा कि:“स्वास्थ्य और सेवा का यह संगम गढ़वा के लिए गौरव की बात है। मीडिया ऐसे सकारात्मक प्रयासों को सदैव प्रोत्साहित करेगा।”वही प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि:“रक्तदान से न सिर्फ मरीजों को बल्कि समाज को नई ऊर्जा मिलती है। यह आयोजन इसी भावना का उदाहरण है।”वही केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष अध्या शंकर पांडे ने कहा कि:“संगठित प्रयास से समाज में बड़ा बदलाव संभव है। तैबा हॉस्पिटल की टीम बधाई की पात्र है।”वही सर्जन डॉ नौशाद आलम ने कहा कि:“रक्तदान से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। सभी युवाओं को आगे आकर इस पुण्य कार्य में भाग लेना चाहिए।”वही एनिथिसिया स्पेशलिस्ट डॉ असजद ने कहा कि:“रक्तदान केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समय पर दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है। तैबा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह मेगा रक्तदान शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा भाव को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि हर जरूरतमंद तक जीवनरक्षक रक्त समय पर पहुंच सके।” शिविर को सफल बनाने में तैबा अस्पताल और ब्लड बैंक के स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष भूमिका रही।
टिप्पणियाँ