गढ़वा। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और कंपकंपा देने वाली सर्द शाम के बावजूद लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया ...
गढ़वा। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और कंपकंपा देने वाली सर्द शाम के बावजूद लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी ने जरूरतमंदों के बीच असहाय मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
19 दिसंबर को गढ़वा शहर के रविदास मोहल्ला, जिसे संघत मोहल्ला के नाम से भी जाना जाता है, वहां ठंड से बचाव के लिए 35 वृद्ध पुरुष एवं महिलाओं के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की सर्दी में जब सामान्य जन घरों में दुबके हुए थे, उस समय लायंस क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा का संदेश दिया। इस सेवा कार्यक्रम के प्रायोजक स्वयं लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी के अध्यक्ष ला राम नारायण प्रसाद रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायंस राजमणि प्रसाद एवं पूर्व अध्यक्ष ला दया शंकर गुप्ता ने विशेष श्रमदान दिया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष लायन लखन प्रसाद कश्यप,लायन शिव कुमार गुप्ता एवंलायन अनिल कुमार शर्मा की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया।
इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता बतौर अतिथि उपस्थित रहे।कंबल पाकर वृद्ध महिला-पुरुषों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।उन्होंने लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि—“इस ठंड में कंबल हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मौके पर लायन राम नारायण प्रसाद (अध्यक्ष, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी) ने कहा—“लायंस क्लब का मूल उद्देश्य ही जरूरतमंदों की सेवा करना है। कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों को राहत पहुंचाना हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है। आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।”वही
लायंस राजमणि प्रसाद (वरिष्ठ सदस्य) ने कहा—
“सेवा का सच्चा आनंद तब मिलता है जब हम किसी असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला पाते हैं। लायंस क्लब सदैव समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा रहेगा।”वही लायन दया शंकर गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष) ने कहा—
“ठंड के इस मौसम में कंबल किसी जीवन रक्षक की तरह होता है। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी लगातार वर्षों से यह सेवा कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।”वही ला शिव कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष) ने कहा—
“सामूहिक प्रयास से ही समाज में बदलाव आता है। लायंस क्लब के सभी सदस्य मिलकर मानव सेवा को प्राथमिकता देते हैं।”लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी ने स्पष्ट किया कि आगे भी ठंड के मौसम में तथा अन्य सामाजिक जरूरतों के अनुसार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
टिप्पणियाँ